{"_id":"64080f6198263d9b43038976","slug":"sensex-declines-297-points-to-59926-points-in-early-trade-nifty-falls-103-points-to-17607-points-updates-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: होली पर घरेलू शेयर बाजार को झटका, सेंसेक्स 297 तो निफ्टी 103 अंक फिसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Opening Bell: होली पर घरेलू शेयर बाजार को झटका, सेंसेक्स 297 तो निफ्टी 103 अंक फिसला
Wed, 08 Mar 2023 10:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 08 Mar 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
पूरे देश में लोग रंगों का त्योहार होली मना रहे हैं। इस बीच घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 59,926.91 अंकों के लेवल पर खुला है। शुरुआती कारोबार में यह 297.55 अंकों के लेवल तक गिरता दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 103.95 अंकों की गिरावट के साथ 17,607.60 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 0.52 फीसदी और एनएसई निफ्टी 0.50 फीसदी गिरा। होली के कारण मंगलवार को शेयर, जिंस और मुद्रा बाजार बंद थे।
विज्ञापन
रुपया 37 पैसे टूटकर 82.29 पर आया
विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट के साथ 82.29 रुपये के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.25 पर खुला और फिर पिछले बंद के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.29 पर आ गया। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.92 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन