फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sensex closing bell share market closing today sensex nifty

Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 18400 के नीचे

Tue, 20 Dec 2022 04:19 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 20 Dec 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
sensex closing bell share market closing today sensex nifty
शेयर बाजार - फोटो : iStock

Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 103.90 अंकों की गिरावट के साथ 61,702.29 अंकों पर जबकि निफ्टी 35.15 अंकों की गिरावट के साथ 18,385.30 अंकों पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 11 हरे निशान पर बंद हुए, जबकि 19 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए।

विज्ञापन

# सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 
विज्ञापन

मंगलवार के दिन बाजार में बिकवाली दिखी। दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक फिसला, लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी से बाजार ने फिर मजबूती हासिल करने में सफलता पाई। आखिरकार, सेंसेक्स 104 अंक फिसलकर 61702 और निफ्टी 35 अंकों की गिरावट के साथ 18385 पर बंद होने में सफल रहा। बैंक निफ्टी 43416 अंकों पर सपाट ढंग से कारोबार करता दिखा। डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटा और यह 82.75 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। TCS, रिलायंस और एक्सिस बैंक के शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। एक्सिस बैंक के शेयर मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद ऑल टाइम हाई पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

# सेंसेक्स के टॉप गेनर और टाॅप लूजर शेयर 

बैंक ऑफ जापान के निर्णय से बाजार की चिंता बढ़ी

sensex closing bell share market closing today sensex nifty
शेयर बाजार - फोटो : iStock

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार बैंक ऑफ जापान ने 10 साल की यील्ड के लिए ऊपरी बैंड की सीमा को बढ़ाकर 50 बीपीएस कर दिया है। इस अप्रत्याशित कदम ने वैश्विक बाजारों को झटका दिया, जिसे एक मजबूत नीतिगत बदलाव की दिशा में एक ठोस कदम के रूप में देखा जा रहा है। इसने वैश्विक स्तर पर बिकवाली को बढ़ा दिया है। बाजार में जहां पहले से ही फेड की टिप्पणी के बाद बढ़ती मंदी की आशंकाएं गहरा रही थी बैंक ऑफ जापान के इस कदम से उसकी चिंताएं और बढ़ गई है। अब गुरुवार को आने वाली अमेरिकी जीडीपी के आंकड़ों से वहां की अर्थव्यवस्था की मजबूती का अनुमान लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed