फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sensex closing bell share market closing today sensex nifty nifty 50 update today

Sensex Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 773 अंक टूटा, निवेशकों के 3.5 लाख करोड़ डूबे

Wed, 25 Jan 2023 05:43 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 25 Jan 2023 05:43 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को 1.2 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सेंसेक्स 773 अंक फिसल कर 60205 अंकों पर जबकि निफ्टी 226 अंक टूटकर 17891 अंकों पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex closing bell share market closing today sensex nifty nifty 50 update today
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को 1.2 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सेंसेक्स 773 अंक फिसल कर 60205 अंकों पर जबकि निफ्टी 226 अंक टूटकर 17891 अंकों पर बंद हुआ। इस दौरान बैंक निफ्टी में 1042 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 41690 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मंथली एक्सपायरी के दिन बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 276.89 करोड़ पर पहुंच गया। बुधवार के दिन बाजार में गिरावट से निवेशकों को करीब 3.5 लाख करोड़ का नुकसान हो गया। बैकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दिखी।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 लाल निशान पर बंद हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार में सभी सेक्टर में दिखी गिरावट

बुधवार के कारोबारी सेशन में शेयर बाजार में हर सेक्टर में गिरावट दिखी। बैंकिंग, आईटी, फार्मा, मेटल्स, एनर्जी, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर सभी सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी दर्ज की गई। निफ्टी के 50 शेयरों में 10 शेयर तेजी के साथ तो 40 गिरावट के साथ बंद हुए।

#निफ्टी के अलग-अलग सेक्टर का हाल 
 uf 

विज्ञापन

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अदाणी समूह  के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट में समूह की कंपनियों की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाए गए हैं। इस दौरान बीएसई पर अदाणी ट्रांसमिशन के शेयर 8.87 फीसद की गिरावट के साथ 2,511.75 रुपए पर बंद हुए। इसके अलावा, अदाणी पोर्ट-एसईजेड के शेयरों में 6.30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 712.90 रुपए पर आ गए। अदाणी टोटल गैस के शेयर 5.59 फीसद की गिरावट के साथ 3,668.15 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। जबकि पांच-पांच फीसद की गिरावट के साथ अदाणी विल्मर 544.50 रुपए और अदाणी पावर 261.10 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed