फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market Newsa and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 309 अंक चढ़ा, निफ्टी 23450 के करीब पहुंचा

Wed, 16 Apr 2025 03:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 16 Apr 2025 03:35 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 309.40 (0.40%) अंक चढ़कर 77,044.29 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 108.65 (0.47%) अंक उछलकर 23,437.20 पर पहुंच गया। आइए जानते हैं शेयर बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market Newsa and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

बैंकिंग शेयरों में खरीदारी और विदेशी फंड के ताजा प्रवाह के कारण बुधवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। खुदरा मुद्रास्फीति के छह साल के निचले स्तर पर पहुंचने से ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद बढ़ी है, इसका बाजार के मूड पर सकारात्मक असर पड़ा।

विज्ञापन

सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को क्या हुआ?

वैश्विक बाजार में कमजोर रुख को दरकिनार करते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में 309.40 अंक या 0.40 प्रतिशत चढ़कर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 77,044.29 पर बंद हुआ। कमजोर शुरुआत के बाद, सत्र के दौरान सूचकांक कई बार हरे और लाल निशान के बीच झूलता दिखा। सेंसेक्स 566.46 अंकों की तेजी के साथ 77,110.23 के उच्चतम और 76,543.77 के निम्नतम स्तर तक पहुंचा। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 108.65 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 23,437.20 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Q4 Results: FY25 की चौथी तिमाही विप्रो का मुनाफा 26% बढ़कर 3570 करोड़ रुपये हुआ, कंपनी ने जारी किए नतीजे

विज्ञापन
विज्ञापन

किन शेयरों में दिखी बड़ी चाल?

विश्लेषकों के अनुसार बाजार में महंगाई से जुड़े सकारात्मक आंकड़ों और सामान्य मानसून के पूर्वानुमान से भी निवेशकों के बीच खरीदारी की धारणा को बढ़ावा मिला। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 7.12 फीसदी की तेजी आई। बैंक ने बताया कि वैश्विक एजेंसी पीडब्ल्यूसी ने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में अकाउंटिंग खामियों के कारण बैंक के नेटवर्थ पर 1,979 करोड़ रुपये का नकारात्मक प्रभाव पड़ने का आकलन किया है। वहीं, एक्सिस बैंक में 4.26 फीसदी की तेजी आई जबकि अदाणी पोर्ट्स में 1.81 फीसदी की तेजी आई। एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी के शेयरों में तेजी आई।


ये भी पढ़ें: Tariff War: अमेरिका ने चीन के 125% टैरिफ के जवाब में 245% टैरिफ लगाने का किया एलान, जानें सबकुछ

मारुति के शेयर सबसे ज्यादा 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुई। इंफोसिस, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर भी नुकसान में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने कई दिनों की बिकवाली के बाद मंगलवार को 6,065.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

जानकारों की बाजार की चाल पर क्या राय?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार वैश्विक स्तर पर, टैरिफ तनाव बढ़ने के कारण बाजार में नए रुझान नजर आ रहे हैं। वैश्विक कमजोरी के बीच, भारतीय बाजार में इस उम्मीद में खरीदारी दिखी कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध से भारत को नुकसान नहीं बल्कि लाभ होगा। मार्च  में खुदरा महंगाई लगभग 6 साल के निचले स्तर पर पहुंचा गया। यह निकट भविष्य में नीतिगत दरों में और कटौती का संकेत है, बाजार की धारणा पर महंगाई के आंकड़ों का भी सकारात्मक असर पड़ा।

घरेलू मोर्चे की बात करें तो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनियों के परिणाम सुस्त रह सकते हैं। नायर ने कहा कि कुल मिलाकर उम्मीदें नरम बनी हुई हैं। इससे बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली दिख सकती है। बुधवार को बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.91 प्रतिशत चढ़ा और मिडकैप सूचकांक 0.62 प्रतिशत चढ़ा।

बीएसई के किस सेक्टर का क्या हाल रहा?

बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में तेल और गैस सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक 1.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई, इसके बाद बैंकेक्स (1.45 प्रतिशत), ऊर्जा (1.25 प्रतिशत), दूरसंचार (1.08 प्रतिशत), वित्तीय सेवाएं (1.07 प्रतिशत) और अन्य सेवाएं (0.73 प्रतिशत) का स्थान रहा। आईटी, ऑटो, पूंजीगत सामान और बीएसई केंद्रित आईटी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में 2,636 शेयरों में तेजी रही, 1,309 में गिरावट आई तथा 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में पांच प्रतिशत की गिरावट आई और यह निचले सर्किट पर पहुंच गया। सेबी ने फंड डायवर्जन और गवर्नेंस लैप्स मामले में कंपनी और इसके प्रमोटरों अनमोल सिंह जग्गी तथा पुनीत सिंह जग्गी को अगले आदेश तक प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है।

वैश्विक बाजार में किस ढंग से हुआ कारोबार?

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक, टोक्यो का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। शंघाई एसएसई कंपोजिट सूचकांक में बढ़त दिखी। यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी नकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत बढ़कर 65.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ सेंसेक्स 1,577.63 अंक या 2.10 प्रतिशत उछलकर 76,734.89 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 500 अंक या 2.19 प्रतिशत बढ़कर 23,328.55 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed