फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wipro Q4 PAT up 26 pc to Rs 3,569.6 cr; expects up to 3.5 pc drop in IT services revenue for Q1 FY26

Q4 Results: FY25 की चौथी तिमाही विप्रो का मुनाफा 26% बढ़कर 3570 करोड़ रुपये हुआ, कंपनी ने जारी किए नतीजे

Wed, 16 Apr 2025 04:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 16 Apr 2025 04:46 PM IST
सार

Q4 Financial Results: आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे जारी किए। नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष 2025 में विप्रो का मुनाफा 18.9 प्रतिशत बढ़कर 13,135.4 करोड़ रुपये हो गया। पूरे वित्त वर्ष के लिए राजस्व 0.74 प्रतिशत घटकर 89,088.4 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने अपनी फाइलिंग में और क्या जानकारी दी, आइए जातने हैं।

विज्ञापन
Wipro Q4 PAT up 26 pc to Rs 3,569.6 cr; expects up to 3.5 pc drop in IT services revenue for Q1 FY26
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

भारत की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो का समेकित शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही के दौरान  25.9 प्रतिशत बढ़कर 3,569.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,834.6 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (Q4) में कंपनी का राजस्व 22,504.2 करोड़ रुपये रहा। इसमें वित्तीय वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के 22,208.3 करोड़ रुपये की तुलना में 1.33 प्रतिशत की मामूली इजाफा हुआ है। क्रमिक आधार पर कंपनी के लाभ और राजस्व में क्रमशः 6.43 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
विज्ञापन


नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा 18.9 प्रतिशत बढ़कर 13,135.4 करोड़ रुपये हो गया। पूरे वित्त वर्ष के लिए राजस्व 0.74 प्रतिशत घटकर 89,088.4 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में बेंगलुरु मुख्यालय वाली कंपनी को आईटी सेवा कारोबार से अपना  राजस्व 2,505 मिलियन अमरीकी डॉलर से 2,557 मिलियन अमरीकी डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है। क्रमिक आधार पर स्थिर मुद्रा के संदर्भ में इसमें 1.5 से 3.5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।

विप्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक श्रीनि पल्लिया ने कहा, "चूंकि ग्राहक व्यापक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सतर्क बने हुए हैं, इसलिए हम निरंतर और लाभप्रद वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए उनके साथ घनिष्ठ साझेदारी करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 को दो बड़े सौदों, बड़ी डील बुकिंग में वृद्धि और शीर्ष खातों में वृद्धि के साथ समाप्त किया। उन्होंने कहा, "ग्राहक संतुष्टि स्कोर में सुधार हुआ है, जो मजबूत कार्यान्वयन और सहभागिता को दर्शाता है।"


विप्रो ने वैश्विक प्रतिभा में निवेश करना और परामर्श व एआई क्षमताओं को मजबूत करना जारी रखा है। विप्रो के कर्मचारियों की संख्या बीते वित्तीय वर्ष में 2,33,346 रही, जबकि इससे पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 2,32,614 थी। बुधवार को बीएसई पर विप्रो के शेयर 1.4 फीसदी की मजबूती के साथ 247.50 रुपये के भाव पर बंद हुए। विप्रो के नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed