फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 813 अंक टूटा, निफ्टी 23450 के नीचे बंद

Wed, 09 Sep 2026 04:03 PM IST
शिवम गर्ग बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 09 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट जारी रही। सेंसेक्स 813.35 अंक गिरकर 74,764.23 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 203.60 अंक गिरकर 23,450 पर आ गया। बाजार में आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 813.35 अंक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 23,450 के स्तर से नीचे आ गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 813.35 अंक यानी 1.08 फीसदी टूटकर दिन के निचले स्तर 74,764.23 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 203.60 अंक यानी 0.86 फीसदी गिरकर 23,431.50 अंक पर आ गया।

विज्ञापन

आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

बाजार में आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एचसीएल टेक सबसे ज्यादा 4.55 फीसदी टूटा। इसके अलावा इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर भी प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट और एनटीपीसी बढ़त के साथ बंद हुए।

विज्ञापन

100 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड

वैश्विक तेल बाजार में तेजी ने भी भारतीय बाजार की चिंता बढ़ाई। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.67 फीसदी उछलकर 100.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे सत्र गिरावट जारी रही। महंगा कच्चा तेल, भू-राजनीतिक तनाव और बाजार में बढ़ी अस्थिरता ने निवेशकों के भरोसे पर दबाव डाला और बाजार में मंदी का रुख मजबूत हुआ। बाजार में बढ़ती चिंता का असर इंडिया VIX पर भी दिखा। इसमें छह फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। यह निकट अवधि के बाजार को लेकर बढ़ती सावधानी और हेजिंग गतिविधियों में इजाफे का संकेत है। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 123.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इससे भी घरेलू बाजार की धारणा पर दबाव बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे गिरा, 95.08 पर पहुंचा

भारतीय रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 34 पैसे कमजोर होकर 95.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, कमजोर शेयर बाजार और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने भी रुपये को नुकसान पहुंचाया। कारोबार के दौरान रुपया 94.80 के स्तर पर खुला, जो दिन का सबसे मजबूत स्तर रहा। इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के साथ रुपया 95.22 के निचले स्तर तक पहुंच गया। अंत में रुपया 95.08 के स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को यह 94.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यानी एक दिन में रुपये में 34 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच, डॉलर इंडेक्स 0.05 फीसदी बढ़कर 98.84 पर पहुंच गया। यह इंडेक्स दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को मापता है।

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का क्या रहा हाल?

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

एक दिन पहले भी बाजार में आई थी बड़ी गिरावट

मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 555.23 अंक यानी 0.73 फीसदी गिरकर 75,577.58 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी में 144.05 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट आई थी और यह 23,635.10 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed