फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर शेयर बाजार पर; सेंसेक्स 511 अंक टूटा, निफ्टी 25000 से फिसला

Mon, 23 Jun 2025 03:45 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 23 Jun 2025 03:45 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी दिखा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 511.38 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 81,896.79 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 140.50 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 24,971.90 अंक पर आ गया। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट के साथ 86.76 (अस्थायी) के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
बाजार का हाल - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की ओर से ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर बमबारी के बाद मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण सोमवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई।

विज्ञापन


दिन के कारोबार में 900 अंक से अधिक की गिरावट के बाद 30 शेयरों वाला सूचकांक कुछ हद तक उबरकर 511.38 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,896.79 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 931.41 अंक या 1.13 प्रतिशत गिरकर 81,476.76 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 140.50 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 24,971.90 अंक पर आ गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों का क्या हाल रहा?

अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों - फोर्डो, नतांज और इस्फहान- पर बमबारी की, जिससे वह सीधे तौर पर इस्राइल-ईरान संघर्ष में शामिल हो गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचसीएल टेक, इंफोसिस, लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति सबसे ज्यादा पिछड़े। इसके विपरीत, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक लाभ में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक नीचे बंद हुए, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग ऊपर बंद हुए।

वैश्विक बाजार में भी दिखा गिरावट का रुख

मध्य सत्र में यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। इससे पहले, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत बढ़कर 77.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "पिछले शुक्रवार को मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद में बाजार में तेजी आई थी। ऐसा अमेरिका की ओर से इस्राइल-ईरान संघर्ष में अपनी भागीदारी पर विचार-विमर्श करने के लिए दो सप्ताह का समय दिए जाने की घोषणा के बाद हुआ। हालांकि, सप्ताहांत में ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिका के अप्रत्याशित हवाई हमले ने उन उम्मीदों को धूमिल कर दिया, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया और घरेलू इक्विटी बाजार में हलचल दिखी।"

शुरुआती झटकों से पार पाने में सफल रहा शेयर बाजार

उन्होंने कहा कि शुरुआती झटके के बावजूद, पूंजीगत वस्तुओं और धातु शेयरों में बढ़त के कारण बाजार ने अपने नुकसान की कुछ भरपाई कर ली, क्योंकि तेल आपूर्ति में तत्काल व्यवधान की आशंका नरम पड़ गई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 7,940.70 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। इससे पहले, शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,046.30 अंक या 1.29 प्रतिशत बढ़कर 82,408.17 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 319.15 अंक या 1.29 प्रतिशत चढ़कर 25,112.40 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed