फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ हुआ बंद; सेंसेक्स 899 अंक चढ़ा, निफ्टी 23150 के पार पहुंचा

Thu, 20 Mar 2025 03:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Mar 2025 03:37 PM IST
सार

बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में बढ़त के कारण भारतीय बेंचमार्क सूचकांक, निफ्टी50 और सेंसेक्स गुरुवार को मजबूत रिकवरी दिखी।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
दलाल स्ट्रीट। - फोटो : ANI

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार चौथे कारोबारी सत्र जारी रहा। सेंसेक्स 899 अंक की छलांग लगाकर करीब सवा महीने बाद फिर 76,000 के पार बंद हुआ। निफ्टी भी 23,000 के पार पहुंच गया।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती का अनुमान बरकरार रखने से निवेशकों की धारणा को मजबूती मिली। सेंसेक्स 899.01 अंक या 1.19 फीसदी चढ़कर 76,348.06 पर बंद हुआ। दिन में यह 1,007.2 अंक की बढ़त के साथ 76,456.25 पर पहुंच गया था। सेंसेक्स इससे पहले 13 फरवरी, 2025 को आखिरी बार 76,000 के स्तर के पार बंद हुआ था। निफ्टी 283.05 अंक या 1.24 फीसदी उछलकर 23,190.65 पर बंद हुआ।  
विज्ञापन


बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 3.60 लाख करोड़ बढ़कर 408.61 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। सेंसेक्स की 30 में 28 कंपनियों के शेयर बढ़त में रहे।


ये भी पढ़ें: World Happiness Report: फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश; भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार लेकिन पाकिस्तान से पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन

ये शेयर सर्वाधिक चढ़े

 
शेयर  बढ़त (%)
भारती एयरटेल 4.17%
टाइटन 3.82%
टीसीएस 1.88%
हिंदुस्तान यू. 1.86%
इन्फोसिस 1.74%
 

बढ़त में रहे सभी सेक्टर बढ़

सेक्टर बढ़त (%)
दूरसंचार 1.94%
टेक 1.89%
तेल-गैस 1.56%
ऊर्जा 1.42%
वाहन 1.39%

चार सत्र में 17.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ी संपत्ति
घरेलू बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी बढ़त के कारण बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का पूंजीकरण 17.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। इस अवधि में सेंसेक्स में 2,519.15 अंक की बढ़त देखने को मिली, जबकि निफ्टी 793.45 अंक चढ़ गया। 

3239.14 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को घरेलू बाजार में शुद्ध रूप से 3,239.14 करोड़ रुपये की खरीदारी की। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,136.02 करोड़ के शेयर बेचे। बीएसई स्मॉलकैप में 0.73 व मिडकैप सूचकांक में 0.61 फीसदी बढ़त।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed