फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी; सेंसेक्स 112 अंक गिरा, निफ्टी 22120 के नीचे

Mon, 03 Mar 2025 03:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 03 Mar 2025 03:52 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी; सेंसेक्स 112 अंक गिरा, निफ्टी 22120 के नीचे

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सोमवार को भी घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 112 अंक के नुकसान में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने के बीच बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर खासा दबाव दिखा।

विज्ञापन


तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और यह 112.16 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,085.94 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह ऊंचे में 73,649.72 अंक तक गया और नीचे में 72,784.54 अंक तक आया।
विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में गिरावट आई। यह सूचकांक 5.40 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 22,119.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 120 अंक तक टूट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर कौन-कौन

सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, मारुति, सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मास्युटिकल्स और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।


दूसरी तरफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में बढ़त दिखी। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार सोमवार को बंद रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था। जबकि अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.39 डॉलर प्रति बैरल रहा।


शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 11,639.02 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1,414.33 अंक लुढ़का था, जबकि एनएसई निफ्टी में 420.35 अंक की गिरावट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed