{"_id":"669a3ff2039682ed2a08e78a","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: चार दिन की रिकॉर्ड बढ़त के बाद फिसला बाजार; सेंसेक्स 738 अंक टूटा, निफ्टी 24550 से नीचे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Closing Bell: चार दिन की रिकॉर्ड बढ़त के बाद फिसला बाजार; सेंसेक्स 738 अंक टूटा, निफ्टी 24550 से नीचे
Fri, 19 Jul 2024 03:59 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:59 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स 738.81 (0.90%) अंकों की गिरावट के साथ 80,604.65 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 269.95 (1.09%) अंक टूटकर 24,530.90 पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार के दौरान आईटी शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली दिखी।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली दिखी। रिकॉर्ड स्तरों से प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स नीचे फिसलकर बंद हुए। शुक्रवार को सेंसेक्स 738.81 (0.90%) अंकों की गिरावट के साथ 80,604.65 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 269.95 (1.09%) अंक टूटकर 24,530.90 पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार के दौरान आईटी शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली दिखी। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 7.98 लाख करोड़ रुपये घटकर 446.34 लाख करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख और अमेरिकी मुद्रा डॉलर में मजबूती से रुपया शुक्रवार को तीन पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निम्न स्तर 83.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू बाजारों में कमजोरी और तेल की ऊंची कीमतों से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप की संभावना ने घरेलू मुद्रा में तेज गिरावट को रोक दिया।
विज्ञापन
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.64 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान कारोबार के दौरान इसने 83.60 के उच्चतम स्तर और 83.66 के निचले स्तर को छुआ। अंत में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.66 (अनंतिम) के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें 3 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.63 रुपये प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत बढ़कर 104.33 पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड फ्चूचर्स 0.07 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 85.05 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार करता दिखा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को एफआईआई पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने 5,483.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।