फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर क्लोजिंग; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23550 के पार

Thu, 20 Jun 2024 03:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Jun 2024 03:39 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कमजोरी के बाद खरीदारी दिखी। बाजार लगातार पांचवें दिन नई ऊंचाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स 141.34 (0.18%) अंकों की बढ़त के साथ 77,478.93 के नए हाई पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 51.00 (0.22%) अंक चढ़कर पहली बार 23,567.00 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपया 17 पैसे टूटकर 83.61 प्रति डॉलर के दो माह के निचले स्तर पर हुआ बंद

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटकर दो महीने के निचले स्तर 83.61 (अस्थायी) पर बंद हुआ। हालांकि, इस दौरान स्थानीय शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गए।


विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, विदेशी पूंजी के प्रवाह और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बावजूद स्थानीय मुद्रा को समर्थन नहीं मिल सका। स्थानीय मुद्रा विदेशों में प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण दबाव में आ गई।


अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय रुपया 83.43 पर खुला और 83.42 के दिन के उच्चतम स्तर को छू गया। सत्र के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 83.68 के सर्वकालिक निचले स्तर पर भी आया। अंत में यह 17 पैसे की गिरावट के साथ 83.61 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 83.44 पर बंद हुआ था। इससे पहले रुपया इस साल 16 अप्रैल को 83.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण रुपये में गिरावट आई।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत बढ़कर 105.10 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत बढ़कर 85.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 141.34 अंक बढ़कर 77,478.93 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 51 अंक की बढ़त के साथ 23,567 अंक के नए शिखर पर बंद हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 7,908.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed