फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

बाजार में 'बहार': चुनाव परिणामों से पहले निवेशकों की बल्ले-बल्ले; सेंसेक्स 2500 अंक उछला, निफ्टी 733 अंक चढ़ा

Mon, 03 Jun 2024 04:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 03 Jun 2024 04:44 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सोमवार को सेंसेक्स 2500 अंकों से अधिक की मजबूती हासिल करने में सफल रहा। दूसरी ओर, निफ्टी 23250 के पार कारोबार करता दिखा। बैंक निफ्टी पहली बार 50000 के आंकड़े को पार कर गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

एग्जिट पोल के अनुमानों के बाद शेयर बाजार ने रिकॉर्ड छलांग लगाई है। सोमवार को सेंसेक्स 2500 अंकों से अधिक की मजबूती हासिल करने में सफल रहा। दूसरी ओर, निफ्टी 23250 के पार पहुंच गया। बैंक निफ्टी पहली बार 50000 के आंकड़े को पार कर गया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रिकॉर्ड तेजी के बाद सेंसेक्स 2,507.47 (3.39%) अंक उछलकर 76,468.78 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 733.21 (3.25%) अंक मजबूत होकर 23,263.90 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सोमवार को रुपये में भी डॉलर के मुकाबले पिछले पांच महीनों यानी दिसंबर 2023 के बाद की सबसे बड़ी छलांग दिखी। रुपया सोमवार को 28 पैसे या 0.4% की बढ़त के साथ 83.1425 रुपये पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान रुपया 82.9575 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। सोमवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। महज तीन शेयर ही लाल निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव परिणामों से पहले सेंसेक्स के टॉप गेनर्स के टॉप लूजर्स शेयर ये रहे


एग्जिट पोल में भाजपानीत राजग की भारी जीत की भविष्यवाणी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 3 प्रतिशत से अधिक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए एग्जिट पोल में भाजपा नीत राजग की भारी जीत का अनुमान लगाया गया है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,507.47 अंक या 3.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,468.78 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2,777.58 अंक या 3.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,738.89 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 733.20 अंक यानी 3.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,263.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 808 अंक या 3.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,338.70 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक जैसे ब्लूचिप शेयरों में तेज तेजी से सेंसेक्स अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। जीडीपी के मजबूत आंकड़ों ने भी इक्विटी बाजारों में उछाल को जोड़ा। अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में सोमवार को भी तेज तेजी जारी रही और इस दौरान अदाणी पावर का शेयर करीब16 फीसदी चढ़ गया। 

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बिजली, यूटिलिटीज, तेल, ऊर्जा, पूंजीगत वस्तुओं और रियल्टी सूचकांकों में 8 प्रतिशत तक की तेजी आई। एग्जिट पोल के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे और लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग को भारी बहुमत मिलने की उम्मीद है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की भारी जीत के अनुमान के कारण बाजार आज नई ऊंचाई पर खुले। 

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और पावर ग्रिड में नौ-नौ प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयर बढ़त में कारोबार करते दिखे। सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, नेस्ले और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट रही। 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, 'एक्जिट पोल ने मौजूदा सरकार के लिए एक यादगार जीत की उम्मीद को बढ़ा दिया है। इससे पहले बाजार में रैली दिखी। मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे देश की स्थिति दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूत हो गई। 

एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो और हांगकांग लाभ में रहे जबकि शंघाई नुकसान में रहा। यूरोपीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए।    शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल घरेलू बाजार में 1,613.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत बढ़कर 81.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को 75.71 अंक यानी 0.10 प्रतिशत चढ़कर 73,961.31 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 42.05 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,530.70 अंक पर बंद हुआ।

रुपया दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

‘एग्जिट पोल’ में सत्तारूढ़ भाजपा की एक बार फिर सरकार बनने के अनुमानों से उत्साहित स्थानीय शेयर बाजार में तीन प्रतिशत के उछाल के बीच सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 28 पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह रुपये का दो माह का उच्चस्तर है।

स्थानीय मुद्रा में इस बड़े सुधार के पीछे मजबूत घरेलू व्यापक आर्थिक आंकड़ों, विदेशी पूंजी के प्रवाह और अमेरिकी मुद्रा में आई आंशिक कमजोरी जैसे सकारात्मक कारकों की भूमिका रही। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, तेल उत्पादकों के समूह ओपेक प्लस के तेल उत्पादन को स्थिर रखने के फैसले के बाद कच्चे तेल की कीमतों के निचले स्तर ने भी भारतीय मुद्रा को समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.09 के भाव पर मजबूती से खुला और दिन में कारोबार के दौरान 82.95 के उच्चतम स्तर और 83.17 के निचले स्तर पर घूमता रहा। कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद से 28 पैसे की बड़ी बढ़त है।

पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को रुपया 13 पैसे गिरकर 83.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इससे पहले रुपया इस साल 21 मार्च को डॉलर के मुकाबले 83.13 पर बंद हुआ था। यह 18 मार्च को 83 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर गया था।

इसके अलावा स्थानीय मुद्रा ने सोमवार को 15 नवंबर, 2023 के बाद से एक दिन में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की। उस समय रुपया 24 पैसे प्रति डॉलर चढ़कर बंद हुआ था। 18 मार्च को रुपये ने 83 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को लांघा था।



शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि एग्जिट पोल में लगातार तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनने की संभावना जताए जाने के बाद घरेलू बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। इस तेजी के कारण भारतीय रुपये में मजबूती आई।

चौधरी ने कहा, ‘‘इसके अलावा मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों ने भी रुपये को समर्थन दिया। हालांकि, विनिर्माण क्षेत्र के निराशाजनक पीएमआई आंकड़ों ने तेज बढ़त को सीमित कर दिया।’’ इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 104.68 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.43 प्रतिशत गिरकर 79.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 6,850.76 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed