फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 15 अंक टूटा, निफ्टी 22250 के नीचे

Fri, 23 Feb 2024 04:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 23 Feb 2024 04:30 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को सुबह से बाजार हरे और लाल निशान के बीच झूलता दिखा। आखिरकार सेंसेक्स 15.44 (0.02%) अंकों की गिरावट के साथ 73,142.80 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 4.75 (0.02%) अंक नीचे 22,212.70 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को सुबह से बाजार हरे और लाल निशान के बीच झूलता दिखा। आखिरकार सेंसेक्स 15.44 (0.02%) अंकों की गिरावट के साथ 73,142.80 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 4.75 (0.02%) अंक नीचे 22,212.70 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान यस बैंक और एचएफसीएल के शेयर चार-चार प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 82.94 (अस्थाई) पर बंद हुआ।

विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

हरे निशान पर शुरुआत के बावजूद लाल निशान पर बंद हुए बाजार

बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले, लेकिन बाद में निवेशकों की ओर से की गई मुनाफावसूली के कारण फिसल गए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 73,413.93 से 73,022 अंक के दायरे में रहा। वहीं 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक एनएसई निफ्टी कारोबार के दौरान 22,297.50 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा।


सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएलटेक, एशियन पेंट्स, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, टीसीएस, एसबीआई, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, एलएंडटी और विप्रो प्रमुख लाभ में थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर कारोबार के दौरान करीब एक प्रतिशत चढ़कर 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। कंपनी की इकाई रिलायंस जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 14.5 प्रतिशत से अधिक चढ़कर एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान इसकी मार्केट वैल्यू दो लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई।

प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया के दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजों के बाद अमेरिकी बाजारों में रातोंरात तेज आई। इसके असर से ज्यादातर वैश्विक बाजारों ने भी बढ़त हासिल की। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.6 प्रतिशत बढ़ा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग अपरिवर्तित रहा। टोक्यो के बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे। जर्मनी का डीएएक्स, पेरिस में सीएसी 40 और लंदन में एफटीएसई 100 0.1 प्रतिशत तक मजबूत हुए। घरेलू बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,410.05 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियों की बिकवाली की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed