Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त; सेंसेक्स 230 अंक चढ़ा, निफ्टी 21400 के पार
Sensex Closing Bell: मंगलवार को आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से बाजार में सपाट शुरुआत हुई। बाद में मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी बाजार संभला। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 241 अंक चढ़कर 71,106 के स्तर पर बंद हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 229.84 (0.32%) अंकों की बढ़त के साथ 71,336.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 91.95 (0.43%) अंकों की बढ़त के साथ 21,441.35 के स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से बाजार में सपाट शुरुआत हुई। बाद में मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी बाजार संभला। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 241 अंक चढ़कर 71,106 के स्तर पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों दिखी
बिजली, यूटिलिटीज, तेल व गैस और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 229.84 अंक यानी 0.32 प्रतिशत बढ़कर 71,336.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 364.33 अंक या 0.51 प्रतिशत के लाभ से 71,471.29 अंक पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों ने तेजी में करीब 120 अंक का योगदान दिया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.95 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,441.35 अंक पर बंद हुआ।
आईटी कंपनियों के शेयरों में दिखी बिकवाली
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बिजली, यूटिलिटीज, बैंकिंग, तेल व गैस और जिंसों (कॉमोडिटीज) के शेयरों में खरीदारी देखी गई जबकि आईटी और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में रहे।
यूरोपीय बाजार बॉक्सिंग डे के मौके पर बंद रहे
बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में सोल और तोक्यो बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शंघाई में गिरावट रही। हांगकांग के बाजार बंद रहे। सोमवार को अमेरिका और यूरोप के बाजार बंद थे। यूरोपीय बाजार मंगलवार को बॉक्सिंग डे के मौके पर बंद रहे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत बढ़कर 79.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार बंद थे।
फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में वैश्विक बाजारों में तेजी
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''2024 में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में आक्रामक कटौती की उम्मीद में वैश्विक बाजारों में तेजी आ रही है।" शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,828.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इससे पहले शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 241.86 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,106.96 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 94.35 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 21,349.40 पर पहुंच गया था।