Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 335 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 22000 के पार
Sensex Closing Bell: वायदा कारोबार की वीकली एक्सपायरी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 335.39 अंकों यानी 0.46% की बढ़त के साथ 73,097.28 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 148.96 (0.68%) अंकों की बढ़त के साथ 22,146.65 पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार और बुधवार की बिकवाली के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में हरियाली लौटी। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। वायदा कारोबार की वीकली एक्सपायरी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 335.39 अंकों यानी 0.46% की बढ़त के साथ 73,097.28 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 148.96 (0.68%) अंकों की बढ़त के साथ 22,146.65 पर बंद हुआ।
बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
निवेशकों को हुआ लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का फायदा
गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान एलएंडटी और आईटी सेक्टर के शेयरों में बढ़त दिखी। इस दौरान इंडिया VIX में 6% की नरमी आई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन के सेशन के दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.93 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 380.1 लाख करोड़ रुपये हो गया।
व्यापक और घरेलू स्थितियों पर अधिक निर्भर स्मॉल और मिडकैप इंडेक्स में क्रमशः 3.4% और 1.8% की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, बुधवार को स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में दो वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इनमें बीते 8 फरवरी की रिकॉर्ड हाई की तुलना में क्रमशः 12% और 6.5% की गिरावट दर्ज की गई थी।
निफ्टी आईटी में 1.6% का उछाल आया, बैंक निफ्टी लाल निशान पर हुआ बंद
सेक्टरवार देखें तो निफ्टी आईटी में गुरुवार को 1.6% का उछाल आया। इस दौरान एमफेसिस, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयरों में खरीदारी दिखी। निफ्टी मीडिया और ऑयल व गैस के शेयर 2% की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स व निफ्टी में बढ़त के बावजूद गुरुवार का दिन बैंक निफ्टी के लिए सही नहीं रहा और यह लाल निशान पर बंद हुआ।
एकल शेयरों में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का शेयर 4.2% तक मजबूत हुआ। कंपनी ने रक्षा मंत्रालय के साथ 8,073 करोड़ रुपये की डील साइन की है। इसके तहत भारतीय सेना के लिए 34 एडवांस्ड लाइट हेलिकॅप्टर और उससे जुड़े उपकरणों की खरीदारी की जानी है।