फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News

The Bonus Market Updates: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 114 अंक गिरा, निफ्टी 24000 से फिसला

Tue, 19 May 2026 04:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 19 May 2026 04:00 PM IST
सार

भारतीय बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार के दिन लाल निशान पर बंद हुए। शुरुआती बढ़त गंवाकर सेंसेक्स 75,200.85 के स्तर पर बंद हुआ तो निफ्टी 24000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से फिसलकर 23,618.00 पर बंद हुआ। शेयर बाजार की चाल के बारे में जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News
शेयर बाजार में गिरावट के कारण - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मंगलवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। अंतिम समय में एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली देखी गई। रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया। घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान सुबह से हासिल बढ़त सत्र समाप्त होने के पहले गंवा बैठा। कारोबारी सत्र के बाद 30 शेयरों का सेंसेक्स 114.19 अंक गिरकर 75,200.85 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 31.95 अंक गिरकर 23,618 पर आ गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 96.52 (अस्थायी) के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


दिन के कारोबार में सेंसेक्स 431.23 अंक बढ़कर 75,746.27 तक पहुंच गया था। यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले रोकने की घोषणा के बाद आया था। उन्होंने कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के अनुरोध पर यह फैसला लिया था। कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन जैसे शेयर गिरावट में रहे। जबकि इंफोसिस, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन


रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.60 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलकर 96.52 पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 110 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,813.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदाणी समूह और सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों का प्रदर्शन

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप हटाए जाने के बाद अडानी समूह के अधिकांश शेयरों में तेजी आई। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि रुपये के कमजोर होने और आकर्षक मूल्यांकन के कारण सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में मजबूत बढ़त देखी गई। घरेलू शेयर सूचकांकों ने शुरुआती बढ़त गंवा दी। ईरान पर अमेरिकी सैन्य अभियान अस्थायी रूप से रुकने की उम्मीद से बाजार में तेजी आई थी।

बाजार पर दबाव और वैश्विक रुख

लाइवलॉन्ग वेल्थ के शोध विश्लेषक और संस्थापक हरिप्रसाद के ने कहा कि रुपये की लगातार गिरावट और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बाजार पर दबाव का मुख्य कारण रहीं। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक गिरावट पर बंद हुए। हालांकि, शंघाई और हांगकांग के सूचकांक बढ़त के साथ समाप्त हुए। यूरोपीय बाजार सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed