{"_id":"6554a617e427e6132405d505","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-nifty50-share-market-news-and-updates-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में मजबूत बढ़त, सेंसेक्स 742 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 19675 के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में मजबूत बढ़त, सेंसेक्स 742 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 19675 के पार
Wed, 15 Nov 2023 04:38 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 15 Nov 2023 04:38 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: मंगलवार की छुट्टी के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 742.06 (1.14%) अंकों की बढ़त के साथ 65,675.93 के स्तर पर जबकि निफ्टी 231.91 (1.19%) अंकों की बढ़त के साथ 19,675.45 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : iStock
विस्तार
शेयर बाजार में बुधवार को मजबूत बढ़त के साथ क्लोजिंग हुई। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी। बढ़िया वैश्विक संकेतों के बाद बाजार के प्रमुख इंडेक्सों एक-एक फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन
मंगलवार की छुट्टी के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 742.06 (1.14%) अंकों की बढ़त के साथ 65,675.93 के स्तर पर जबकि निफ्टी 231.91 (1.19%) अंकों की बढ़त के साथ 19,675.45 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार की मजबूती में ऑटो, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों का सबसे अधिक योगदान रहा।
विज्ञापन
बुधवार के कारोबारी सेशन दौरान लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 325.42 लाख करोड़ रुपये हो गया। सोमवार (13 नवंबर) को यह 322.10 लाख करोड़ रुपये था। सोमवार को बाजार 325 अंकों की गिरावट के साथ 64,933 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन