फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates Today

Sensex Closing Bell: सपाट शुरुआत के बाद बाजार में उठापटक; सेंसेक्स 68 अंक टूटा, निफ्टी 19750 से नीचे फिसला

Tue, 01 Aug 2023 06:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 01 Aug 2023 06:19 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: मंगलवार को उठापटक के बाद बीएसई सेंसेक्स 68.36 (0.10%) अंकों की गिरावट के बाद 66,459.31 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 20.25 (0.10%) अंक टूटकर 19,733.55 अंकों पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 News and Updates Today
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत के बाद उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार हुआ। मंगलवार को उठापटक के बाद बीएसई सेंसेक्स 68.36 (0.10%) अंकों की गिरावट के बाद 66,459.31 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 20.25 (0.10%) अंक टूटकर 19,733.55 अंकों पर पहुंच गया। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान आईडीबीआई बैंक के शेयर 8% तक उछले जबकि डीएलएफ के शेयरों में 4% की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

मंगलवार के दिन बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

सोना 80 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 400 रुपये उछली

विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 80 रुपये की तेजी के साथ 60,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी 400 रुपये उछलकर 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सेक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 80 रुपये की तेजी के साथ  60,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में मजबूती

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,957 डॉलर प्रति औंस और 24.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। औद्योगिक जिंसों के बढ़ने से जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ने और बाजार के बाहर तेजी के कारण सोने में तेजी आई। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा में सहायक उपाध्यक्ष (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह ने कहा कि चीन द्वारा अपनी आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए और कदम उठाए जाने से जोखिम उठाने की क्षमता में सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed