{"_id":"64d0c3462e7e621dcb052a35","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-nifty50-news-and-updates-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद; सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा, निफ्टी 19600 के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद; सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा, निफ्टी 19600 के पार
Mon, 07 Aug 2023 04:19 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 07 Aug 2023 04:19 PM IST
सार
Sensex: सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर 65,953 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 81 अंक चढ़कर 19,598 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में हरियाली रही। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर 65,953 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 81 अंक चढ़कर 19,598 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बाजार को आईटी और फार्मा सेक्टर के शेयरों से मजबूती मिली। बाजार की इस तेजी में निवेशकों को करीब सवा लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई पर लिस्टेड पर कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 305.35 लाख करोड़ रुपए हो गया इससे पहले चार अगस्त को बाजार बंद होने के दौरान बीएसई पर लिस्टेड पर कंपनियों का मार्कट कै 304.16 लाख करोड़ रुपए था।
विज्ञापन
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
सोमवार को निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन