फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sensex closing bell share market closing sensex nifty closing today 11 January 2023

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार फिर लाल निशान पर बंद हुआ, निवेशकों के ₹52 हजार करोड़ डूबे

Wed, 11 Jan 2023 04:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 11 Jan 2023 04:50 PM IST
सार

Share Market Update Today: बुधवार के कारोबारी सेशन में उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार के निवेशकों को करीब 52 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बुधवार (11 जनवरी) को कम होकर 280.30 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह 280.82 लाख करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
sensex closing bell share market closing sensex nifty closing today 11 January 2023
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार (11 जनवरी) को भी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 9.98 अंक (0.017%) की कमजोरी के साथ 60,105.50 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 18.45 अंक यानी 0.10% टूटकर 17,895.70 के लेवल पर बंद हुआ। बुधवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान मेटल सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। वहीं एफएमसीजी, फार्मा और ऑटो सेक्टर के इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। 

विज्ञापन


# निवेशकों को हुआ 52 हजार करोड़ रुपये का नुकसान
बुधवार के कारोबारी सेशन में उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार के निवेशकों को करीब 52 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बुधवार (11 जनवरी) को कम होकर 280.30 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह 280.82 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह बाजार में निवेशकों को करीब 52 हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


# सेंसेक्स के 30 शेयरों में 14 हरे निशान पर बंद हुए
सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर बुधवार के दिन तेजी के साथ बंद हुए।  इस दौरान सन फार्मा के शेयरों में सबसे अधिक 1.70 फीसदी की तेजी दिखी। अल्ट्राटेक सीमेंट, लर्सन एंड टुब्रो, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी मजबूती दिखी। बुधवार के दिन एयरटेल के शेयरों में 3.37% की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन , रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेस्ले के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

# बाजार में नकारात्मक रुख कायम रहने की आशंका
एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट रूपक डे के अनुसार बुधवार के दिन पूरे सत्र के दौरान निफ्टी एक दायरे के भीतर कारोबार करता दिखा। बाजार की धारणा नकारात्मक बनी हुई है क्योंकि बेंचमार्क निफ्टी महत्वपूर्ण शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (50 ईएमए) से नीचे गिर गया है। दैनिक आरएसआई दैनिक समय सीमा पर मंदी के क्रॉसओवर में है, जो बाजार में सुस्ती के रुझान दे रहा है।अल्पावधि में, प्रवृत्ति  बेयरिश बने रहने की संभावना है। ऊपर की तरफ 18,000/18,250 के स्तर पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। निचले सिरे पर 17,800 पर सपोर्ट दिख रहा है।



# सोने में 89 रुपये की तेजी, चांदी 677 रुपये चढ़ी
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लाभ के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 89 रुपये की तेजी के साथ 56,126 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत भी 677 रुपये की तेजी के साथ 69,218 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed