फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex at record high; Why is the market of Indian companies skyrocketing? Know the reason behind this

BSE SENSEX: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स; क्यों आसमान छू रहा भारतीय कंपनियों का बाजार? जानें इसके पीछे की वजह

Tue, 24 Sep 2024 03:51 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने एक बार फिर भारतीय बाजार पर भरोसा जताया है जिसके कारण यह तेजी दर्ज की जा रही है। माना यह भी जा रहा है कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में भारत की जबरदस्त मार्केटिंग की है, उसके कारण भी शेयर बाजार से जुड़ी कंपनियों के कामकाज में तेजी आई है। 
loader
Sensex at record high; Why is the market of Indian companies skyrocketing? Know the reason behind this
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीएसई सेंसेक्स ने  आज रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल किया। बीएसई  सेंसेक्स ने 85 हजार का आंकड़ा छूकर कुछ वापसी कर चुका है। सबसे अधिक स्टील, स्वास्थ्य और मीडिया क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। अकेले मेटल कारोबार से जुड़ी कंपनियों के शायरों में 2.15% की तेजी दर्ज की गई, जबकि स्वास्थ्य और मीडिया क्षेत्र की कंपनियों में भी लगभग आधा फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। 



शेयर मार्केट में यह तेजी मूलभूत ढांचे से जुड़ी कंपनियों के कामकाज में सबसे ज्यादा देखी जा रही है। इसके अलावा गृह निर्माण और उपभोक्ता उत्पादों से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है। कमजोर होते विदेशी बाजार के बीच ऐशियाई शेयरों में तेजी भारतीय शेयर बाजार में मजबूती बने रहना का बड़ा कारण है। 


विदेशी संस्थागत निवेशकों ने एक बार फिर भारतीय बाजार पर भरोसा जताया है जिसके कारण यह तेजी दर्ज की जा रही है। माना यह भी जा रहा है कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में भारत की जबरदस्त मार्केटिंग की है, उसके कारण भी शेयर बाजार से जुड़ी कंपनियों के कामकाज में तेजी आई है। 

तेजड़ियों के लिए बाजार से लाभ कमाने का यह बेहतर अवसर माना जा रहा है, लेकिन बाजार की अच्छी समझ न रखने वाले ट्रेडर्स के लिए अभी बहुत सोच समझकर और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में ही निवेश करने का सुझाव दिया जाता है। ज्यादा मुनाफाखोरी के चक्कर में किसी कंपनी में पैसा लगाने से नुकसान भी हो सकता है। 

आर्थिक मामलों के जानकार सीपी सिंघल ने अमर उजाला से कहा कि इस समय सोना अपने सर्वोत्तम ऊंचाई पर पहुंच गया है। जल्द में इसमें और अधिक तेजी होने की संभावना कम ही है, लेकिन आगामी त्योहारों और शादियों के सीजन को देखते हुए इसमें कुछ तेजी आ सकती है। लेकिन इसके बाद भी सोने के भाव में अब और उछाल की संभावना कम ही है। इसीलिए अधिक लाभ की उम्मीद में पैसा लगाने वाले निवेशक सोने की बजाय बाजार में पैसा लगा रहे हैं जिससे यह तेजी आ रही है। 

दुनिया में कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं कोरोना के झटके से अब तक उबर नहीं पाई हैं, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया के बुरे हालात में एक मजबूत बनी रही। अभी भी दुनिया की बड़ी एजेंसियों का यही अनुमान है कि आने वाले समय में भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर दिशा में चलती रहेगी। यही कारण है कि लंबी अवधि में तेज मुनाफा कमाने की इच्छा रखने वाले निवेशकों ने बाजार पर अपना विश्वास बनाये रखा है। इसका असर अब शेयर बाजार में दिखाई दे रहा है। आर्थिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह बढ़त अगले कुछ समय तक लगातार बनी रहने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed