{"_id":"5eb4e66c2ddcfc5fe33ad2a2","slug":"senators-request-trump-to-temporarily-suspend-h1b-other-guest-workers-visas","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनेटरों ने ट्रंप से किया एच-1बी व गेस्ट वर्कर्स वीजा अस्थायी रूप से निलंबित करने का अनुरोध","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सीनेटरों ने ट्रंप से किया एच-1बी व गेस्ट वर्कर्स वीजा अस्थायी रूप से निलंबित करने का अनुरोध
Fri, 08 May 2020 10:26 AM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 08 May 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष सांसदों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से एच-1बी वीजा समेत संविदा पर काम करने वाले कामगारों को दिए जाने वाले अस्थायी वीजा (गेस्ट वर्कर) को बेरोजगारी दर सामान्य होने तक निलंबित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
अमेरिका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण बेरोजगारी दर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है। ट्रंप को दिए इस पत्र पर सीनेटर टेड क्रूज, टॉम कॉटन, चक ग्रासली और जोश हावली ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने राष्ट्रपति को दिए अपने पत्र में कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं कि 3.3 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने मार्च के मध्य से लेकर अब तक बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन दिया है।'
विज्ञापन
सात मई को लिखे इस पत्र में अगले 60 दिनों के लिए सभी गैर-आव्रजक गेस्ट वर्कर वीजा निलंबित करने की अपील की है। इसके साथ ही नए गैर-आव्रजक गेस्ट वर्कर वीजा की कुछ श्रेणियों के लिए एक साल या राष्ट्रव्यापी बेरोजगारी दर के सामान्य होने तक निलंबन का अनुरोध किया गया है।
सांसदों ने कहा, 'आर्थिक बहाली के शुरुआती चरण में बेरोजगार अमेरिकियों की रक्षा करने के लिए हम आपसे अगले 60 दिनों के लिए सभी गैर-आव्रजक गेस्ट वर्कर वीजा निलंबित करने का आग्रह करते हैं।'
एच-1 बी वीजाधारकों के जीवनसाथी को काम करने की छूट
इससे पहले अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एक संघीय जिला अदालत से पूर्ववर्ती अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सरकार के उस नियम पर रोक न लगाने का अनुरोध किया, जिसमें कुछ श्रेणियों में एच-1बी वीजा धारकों के पति/पत्नियों को देश में काम करने की अनुमति दी जाती है।
गृह मंत्रालय ने दी दलील
गृह मंत्रालय (डीएचएस) ने अमेरिकी जिला अदालत डिस्ट्रिक्ट वाशिंगटन में इस सप्ताह दलील दी कि एच-4 वीजा धारकों को काम करने की मंजूरी देने वाले 2015 के आदेश को चुनौती देने वाले अमेरिकी प्रौद्योगिकी पेशेवरों को इस तरह की मंजूरी से कोई हानि नहीं हुई है।