फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Second transplant of Neuralink brain chip completed Elon Musk says will now transplant eight patients

कामयाबी: न्यूरालिंक की ब्रेन चिप का दूसरा ट्रांसप्लांट पूरा, एलन मस्क बोले- अब आठ मरीजों का करेंगे प्रत्यारोपण

Mon, 05 Aug 2024 09:11 AM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Mon, 05 Aug 2024 09:11 AM IST
सार

न्यूरालिंक मस्क का ब्रेन टेक्नोलॉजी स्टार्टअप है। न्यूरालिंक का मकसद उन मरीजों को भी काबिल बनाना है जो पूरी तरह से कुछ भी करने में अक्षम हैं। न्यूरालिंक के चिप की मदद से इंसान सिर्फ सोचकर कई सारे काम कर सकता है और उसकी सोच को कंप्यूटर पर देखा जा सकता है। कंपनी अपने मरीजों पर न्यूरालिंक का ट्रांसप्लांट कर रही है।

विज्ञापन
Second transplant of Neuralink brain chip completed Elon Musk says will now transplant eight patients
Elon Musk - फोटो : X

विस्तार

एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक (Neuralink) की ब्रेन चिप का दूसरा ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इसे लेकर कंपनी के मालिक एलन मस्क ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि दूसरा ट्रांसप्लांट बेहद अच्छे तरीके से काम कर रहा है। अब हम 2024 में आठ और मरीजों का प्रत्यारोपण करेंगे। 

विज्ञापन


न्यूरालिंक मस्क का ब्रेन टेक्नोलॉजी स्टार्टअप है। न्यूरालिंक का मकसद उन मरीजों को भी काबिल बनाना है जो पूरी तरह से कुछ भी करने में अक्षम हैं। न्यूरालिंक के चिप की मदद से इंसान सिर्फ सोचकर कई सारे काम कर सकता है और उसकी सोच को कंप्यूटर पर देखा जा सकता है। कंपनी अपने मरीजों पर न्यूरालिंक का ट्रांसप्लांट कर रही है। ट्रांसप्लांट के बाद पहला मरीज नोलैंड अर्बांग वीडियो गेम खेल रहा है। इंटरनेट चलाने, सोशल मीडिया पोस्ट और लैपटॉपर कर्सर घुमा रहा है। 
विज्ञापन


एलन मस्क ने कहा कि शुरुआत में अर्बांग को सर्जरी के बाद समस्याओं का सामना करना पड़ा था। उनके इंप्लांट के तार पीछे हट गए थे। इससे दिमाग के संकेतों को मापने वाले इलेक्ट्रोड में कमी आई थी। इसे न्यूरालिंक ने सही किया और अब यह ठीक से काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच न्यूरालिंक ने दूसरे मरीज में ब्रेन चिप का ट्रांसप्लांट किया। एलन मस्क ने बताया कि दूसरे मरीज की रीढ़ की हड्डी में पहले मरीज जैसी चोट थी। दूसरे मरीज के दिमाग पर इंप्लांट के 400 इलेक्ट्रोड काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरा इंप्लांट अच्छे से काम कर रहा है। कई सारे सिग्नल और इलेक्ट्रोड के साथ यह बेहतर कर रहा है। 


कैसे काम कर रही तकनीक
जब इस पूरे प्रोजेक्ट पर काम हो रहा था तब एलन मस्क ने बताया था कि न्यूरालिंक दो उपकरण तैयार कर रही है। पहली सिक्के के आकार की एक चिप है, जिसे इंसान के सिर में लगाया जाएगा। इससे बालों से भी पतले तार निकलेंगे जिनमें लगे 1024 इलेक्ट्रोड दिमाग के अलग-अलग हिस्सों तक जाएंगे। इनसे मिला डेटा चिप के जरिए  कंप्यूटर्स तक जाएगा। फिर शोधकर्ता इसका अध्ययन करेंगे।इस चिप के अलावा, एक रोबॉट होगा जो एक सुई की मदद से न्यूरालिंक चिप से निकलने वाले तार इंसान के दिमाग में सिलेगा। मस्क का कहना है कि यह प्रक्रिया LASIC सर्जरी जितना आसान होगा। जनवरी में एक सूअर के अंदर इस चिप का डेमो भी दिया गया। यह दो महीने से इसके दिमाग में लगी थी। मस्क ने कुछ वक्त पहले यह भी बताया था कि एक बंदर के दिमाग में यह चिप लगी है और उस पर इसका असर भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed