Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI's strict rules cause a setback in F&O, top four brokers lost 20 lakh customers in six months

SEBI: सेबी के सख्त नियमों से F&O में झटका, टॉप चार ब्रोकरों से छह माह में 20 लाख ग्राहक हुए दूर

Fri, 11 Jul 2025 07:14 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 07:14 AM IST
सार

सेबी के सख्त नियमों के चलते एफ एंड ओ ट्रेडिंग में गिरावट आई है। जनवरी से जून 2025 के बीच ग्रो, जीरोधा, एंजल वन और अपस्टॉक्स जैसे बड़े ऑनलाइन ब्रोकर्स से 20 लाख एक्टिव ग्राहक घटे हैं। सिर्फ जून में ही 6 लाख यूजर्स ने दूरी बना ली।

विज्ञापन
SEBI's strict rules cause a setback in F&O, top four brokers lost 20 lakh customers in six months
शेयर बाजार नियामक सेबी - फोटो : PTI

विस्तार

वायदा एवं विकल्प यानी एफएंडओ में खुदरा निवेशकों को डूबने से बचाने के लिए बाजार नियामक सेबी का कड़ा नियम अब ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म वाले ब्रोकरों पर भारी पड़ रहा है। जनवरी से जून के बीच इन प्लेटफॉर्मों के 20 लाख सक्रिय ग्राहक घट गए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एनएसई के अनुसार, ग्राहकों की संख्या में यह भारी गिरावट तब आई है, जब लगातार चार महीनों के दौरान शेयर बाजार में अच्छी तेजी बनी रही।
विज्ञापन


शीर्ष चार ब्रोकर्स ग्रो, जीरोधा, एंजल वन और अपस्टॉक्स के लिए इस साल की पहली छमाही काफी मुश्किल रही है। अकेले जून में इन ब्रोकर्स के 6 लाख यूजर्स कम हो गए हैं।
विज्ञापन

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एफएंडओ सेगमेंट में ट्रेडिंग के लिए नियम सख्त कर दिया है। इससे अब इन ब्रोकरों के ग्राहक इनसे किनारा कर रहे हैं। सक्रिय ग्राहकों की संख्या के हिसाब से ग्रो देश का सबसे बड़ा ब्रोकर है। राजस्व के लिहाज से जीरोधा सबसे बड़ा ब्रोकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Priya Nair First Woman CEO: पहली बार महिला के हाथों में HUL की कमान, नई सीईओ-MD प्रिया नायर के बारे में जानिए

चार ब्रोकरों ने 2024 में एक करोड़ ग्राहक जोड़े थे
ग्रो, जीरोधा, एंजल वन व अपस्टॉक्स ने 2024 में एक करोड़ सक्रिय ग्राहक जोड़े थे। इस वर्ष इनके ग्राहक घटे हैं। डीमैट खातों की वृद्धि आठ तिमाहियों में सबसे निचले स्तर पर आ गई। पहली तिमाही में केवल 69.1 लाख डीमैट खाते खुले हैं। जून तक नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज व सेंट्रल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज के 19.91 करोड़ डीमैट खाते थे। मई में 19.66 करोड़ थे।

जनवरी से जून तक ऐसे घटे सक्रिय ग्राहक

 

ब्रोकरेज कंपनी ग्राहकों की गिरावट (लाख में)
ग्रो (Groww) 6.0 लाख
ज़ेरोधा (Zerodha) 5.4 लाख
एंजल वन (Angel One) 4.5 लाख
अपस्टॉक्स (Upstox) 3.0 लाख

आईटी व दूरसंचार में बिकवाली से सेंसेक्स 346 अंक फिसला
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी व दूरसंचार शेयरों में बिकवाली के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स 345.80 अंक गिरकर 83,190.28 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 120.85 अंकों की कमजोरी के साथ 25,355.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर गिरावट में व 6 तेजी में बंद। बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में मारुति, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट रहे।वहीं गिरने वालों में एयरटेल, एशियन पेंट्स, बीईएल और टेक महिंद्रा रहे।


ये भी पढ़ें:- Health Insurance: क्या बीमा के कारण मोटे बिल बना रहे अस्पताल? सूत्रों का दावा- नकेल कसने की तैयारी में सरकार

बीएसई के कुल 4,161 शेयरों में कारोबार। 1,959 तेजी में और 2,064 गिरावट में रहे। बाजार पूंजी 1.14 लाख करोड़ घटकर 460.25 लाख करोड़ रही। निफ्टी के 50 में से 12 शेयरों में तेजी व 38 में गिरावट रही। कारोबारियों ने कहा, टैरिफ संबंधी अनिश्चितता ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। विदेशी निवेशकों ने इस महीने 2,999 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

30,000 तक जा सकता है निफ्टी अगले नौ महीने में  
ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने कहा, 6 से 9 महीने में तेजी के दौर में निफ्टी 30,000 तक जा सकता है। कमजोरी के दौर में 26,500 तक पर रह सकता है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही से कॉरपोरेट्स की आय में सुधार भी दिखने लगेगा। इससे बाजार को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed