फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI must name 'big players' profiteering at expense of small traders in F&O trading: Rahul

F&O Trading: छोटे कारोबारियों को घाटा तो मुनाफा किसे? राहुल गांधी की मांग- 'बड़े खिलाड़ियों' के नाम बताए सेबी

Tue, 24 Sep 2024 08:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 24 Sep 2024 08:03 PM IST
सार

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को एक अध्ययन के नतीजे जारी किए। इससे पता चला है कि वित्त वर्ष 24 में 91 प्रतिशत से अधिक या 73 लाख व्यक्तिगत व्यापारियों ने एफएंडओ सेगमेंट में पैसा गंवाया। अब राहुल गांधी ने सेबी से कहा है कि उसे उन बड़े खिलाड़ियों के नाम बताने चाहिए जिन्होंने छोटे कारोबारियों की कीमत पर मुनाफा कमाया है।

विज्ञापन
SEBI must name 'big players' profiteering at expense of small traders in F&O trading: Rahul
वायदा और विकल्प कारोबार में नुकसान पर बोले राहुल गांधी। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सेबी से उन तथाकथित 'बड़े निवेशकों' के नाम उजागर करने को कहा, जो छोटे कारोबारियों के नुकसान के बदले मुनाफा कमा रहे हैं। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया बाजार नियामक की उस रिपोर्ट के बाद आई है, जिसके अनुसार पिछले तीन वर्षों के दौरान 90 प्रतिशत छोटे निवेशकों ने वायदा व विकल्प (एफएंडओ) कारोबार में 1.8 लाख करोड़ रुपये गंवाये हैं।

विज्ञापन


बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को एक अध्ययन के नतीजे जारी किए। इससे पता चला है कि वित्त वर्ष 24 में 91 प्रतिशत से अधिक या 73 लाख व्यक्तिगत व्यापारियों ने एफएंडओ सेगमेंट में पैसा गंवाया। इन छोटे कारोबारियों को प्रति व्यक्ति औसतन 1.2 लाख रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा, एक करोड़ से ज्यादा व्यक्तिगत एफएंडओ ट्रेडर्स में से 93 प्रतिशत को वित्त वर्ष 22 से वित्त वर्ष 24 तक तीन वर्षों के दौरान प्रति ट्रेडर लगभग 2 लाख रुपये (लेनदेन लागत सहित) का औसत घाटा हुआ। इस अवधि के दौरान ऐसे ट्रेडर्स का कुल घाटा 1.8 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने एक्स पर कहा, "अनियंत्रित एफएंडओ ट्रेडिंग पांच वर्षों में 45 गुना बढ़ गई है। 90% छोटे निवेशकों ने 3 वर्षों में 1.8 लाख करोड़ रुपये खो दिए हैं।" पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "सेबी को उन तथाकथित 'बड़े खिलाड़ियों' के नाम उजागर करने चाहिए जो उनका (छोटे कारोबारियों) फायदा उठाकर मुनाफा कमा रहे हैं।" सेबी के अध्ययन में कहा गया है कि अकेले वित्त वर्ष 24 में व्यक्तियों को लगभग 75,000 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, घाटे में रहने वाले शीर्ष 3.5 प्रतिशत व्यापारियों या लगभग 4 लाख व्यापारियों को उक्त अवधि में प्रति व्यक्ति औसतन 28 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस नुकसान में लेनदेन लागत भी शामिल है। दूसरी ओर, केवल 7.2 प्रतिशत व्यक्तिगत एफएंडओ व्यापारियों ने तीन वर्ष की अवधि में लाभ कमाया और केवल 1 प्रतिशत व्यक्तिगत व्यापारी लेनदेन लागत को समायोजित करने के बाद 1 लाख रुपये से अधिक का लाभ कमाने में सफल रहे।


इसके अलावा, खुदरा ट्रेडर्स या व्यक्तिगत कारोबारियों की संख्या दो वर्षों में लगभग दोगुनी होकर वित्त वर्ष 24 में लगभग 96 लाख हो गई है, जो वित्त वर्ष 22 में लगभग 51 लाख थी। सेबी ने कहा, "परिष्कृत ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की उपलब्धता और कम लेनदेन लागत ने खुदरा निवेशकों को विकल्प और वायदा अनुबंधों में सक्रिय रूप से व्यापार करने में सक्षम बनाया है, जिससे बाजार में तरलता में वृद्धि हुई है।" नियामक ने कहा कि एफएंडओ ट्रेडिंग गतिविधि में तीव्र वृद्धि से निवेशक शिक्षा और जोखिम प्रबंधन प्रथाओं की जरूरत बढ़ गई है, क्योंकि खुदरा व्यापारियों का एक बड़ा हिस्सा बाजार में लगातार घाटा झेल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed