फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI launches mobile app Saarthi to provide latest financial product information to investors from stock Market

SEBI Launch App: शेयर बाजार के निवेशकों को सेबी ने दिया बड़ा तोहफा, लॉन्च किया ये मोबाइल एप, इस तरह करेगा काम

Thu, 20 Jan 2022 01:28 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 20 Jan 2022 01:28 PM IST
सार

SEBI Launches Mobile App Saarthi: शेयर बाजार में निवेश करने वालों को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी ने बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, शेयर बाजार में निवेश करना और भी आसान बनाने के मकसद से सेबी ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। इसका नाम सारथी रखा गया है जो निवेशकों को सही राह दिखाने को काम करेगा।  

 

विज्ञापन
SEBI launches mobile app Saarthi to provide latest financial product information to investors from stock Market
सेबी - फोटो : PTI

विस्तार

शेयर बाजार में निवेश करने वालों को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी ने बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, शेयर बाजार में निवेश करना और भी आसान बनाने के मकसद से सेबी ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। इसका नाम सारथी रखा गया है जो निवेशकों को सही राह दिखाने को काम करेगा।  

विज्ञापन


निवेशकों के लिए होगा बेहद फायदेमंद
सेबी बोर्ड के अध्यक्ष अजय त्यागी ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि शेयर बाजार में निवेश करने वालों को शिक्षा देने वाला मोबाइल एप सारथी (Saa₹thi) लॉन्च किया गया है। इसके जरिए निवेशकों को सभी वित्तीय उत्पादों से संबंधित कई तरह की अहम जानकारियां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह एप निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है। त्यागी ने कहा कि यह मोबाइल एप आने वाले समय में निवेशकों खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय होगा।
विज्ञापन


बाजार के उतार-चढ़ाव से कराएगा रूबरू
सेबी की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस एप के जरिए निवेशकों को प्रतिभूति बाजार, केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) प्रोसेस, ट्रेडिंग एंड सेटलमेंट, म्यूचुअल फंड्स, बाजार से जुड़ी पल-पल की खबर और ताजा अपडेट्स मिलते रहेंगे। इससे उन्हें शेयर बाजार में होने वाले उतार- चढ़ाव पता चलता रहेगा। वहीं निवेशक शिकायत निवारण तंत्र जैसी अहम जानकारी पा सकेंगे। त्यागी ने कहा कि यह एप बाजार में प्रवेश करने वाले व्यक्तिगत निवेशकों तक प्रासंगिक जानकारी आसानी से पहुंचने में मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध
बता दें कि सारथी एप हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है और इसका उपयोग एंड्रॉयड अथवा आईओएस स्मार्टफोन पर आसानी से किया जा सकता है। इसे प्ले स्टोर और एप स्टोर दोनों से डाउनलोड कर सकते हैं। सेबी के अध्यक्ष त्यागी ने अपने दिए गयान में एप पर मौजूद सूचनाओं को को लगातार अपडेट करते रहे और इसे जल्द से जल्द क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed