फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI imposed a fine of 17 crores rupees on the Kales Refinery Company, read important business news

नई दिल्ली : काल्स रिफाइनरी कंपनी पर सेबी ने लगाया 17 करोड़ का जुर्माना, पढ़ें बिजनेस की महत्वपूर्ण खबरें

Sat, 25 Dec 2021 05:32 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 25 Dec 2021 05:32 AM IST
सार

काल्स रिफाइनरी लिमिटेड ने 20 करोड़ डॉलर के 78.8 लाख जीडीआर जारी किए थे। इसका इश्यू 12 दिसंबर, 2007 को समाप्त हुआ था। अब सेबी ने काल्स रिफाइनरी लिमिटेड, उसके एक अधिकारी व एक प्रतिष्ठान पर कुल 17 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
SEBI imposed a fine of 17 crores rupees on the Kales Refinery Company, read important business news
सेबी - फोटो : PTI

विस्तार

बाजार नियामक सेबी ने काल्स रिफाइनरी लिमिटेड, उसके एक अधिकारी व एक प्रतिष्ठान पर कुल 17 करोड़ का जुर्माना लगाया है। सेबी ने कहा, ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीप्ट में नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई हुई है। काल्स रिफाइनरी ने 20 करोड़ डॉलर के 78.8 लाख जीडीआर जारी किए थे। इसका इश्यू 12 दिसंबर, 2007 को समाप्त हुआ था। इसके बाद कंपनी ने गलत जानकारी देकर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी किया था। आइए जानते हैं बिजनेस की अन्य महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...

विज्ञापन

स्टार्टअप से तीन साल में आईं 5.9 लाख नौकरियां : गोयल

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा, स्टार्टअप ने पिछले तीन वर्षों (2018-21) में 5.9 लाख नौकरियां दी हैं। इनमें 1.9 लाख रोजगार इस साल पैदा हुए हैं। 
गोयल ने कहा, टीयर-1 व टीयर-2 शहरों के युवाओं में उद्यमशीलता की भावना पैदा करने के लिए सफल स्टार्टअप बनाना होगा। देश के कुल स्टार्टअप में करीब 45 फीसदी हिस्सेदारी टीयर-2 व टीयर-3 शहरों की है। 623 जिलों में कम-से-कम एक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी मुद्रा भंडार 16 करोड़ घटकर रहा गया 635.67 अरब डॉलर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 16 करोड़ डॉलर घटकर 635.667 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) में कमी से भंडार घटा है। इस दौरान एफसीए 64.5 करोड़ डॉलर कम होकर 572.216 अरब डॉलर रह गया। 
विज्ञापन

2022-23 में 8.2% रहेगी वृद्धि दर : बोफा

बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने शुक्रवार को कहा कि विभिन्न जोखिमों के कारण 2022-23 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 8.2% रह सकती है। ब्रोकरेज कंपनी ने कहा, उपभोेक्ता मांग अगले वित्त वर्ष में भी विकास का मुख्य कारक रहेगी। आरबीआई के रेपो दर बढ़ाने से उपभोक्ता मांग पर बुरा असर पड़ेगा।
 

बीकेटी देगी 2 हजार जॉब 2,250 करोड़ का निवेश

बीकेटी टायर कंपनी ने 2022 में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 2,250 करोड़ के निवेश का एलान किया है। कंपनी ने बताया कि चार संयंत्रों की अभी कुल उत्पादन क्षमता 2.85 लाख टन है, जो निवेश के बाद बढ़कर 3.60 लाख टन पहुंच जाएगी। कारोबार विस्तार के साथ अगले साल 2,000 से ज्यादा लोगों को नौकरियां भी मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed