{"_id":"6153a0638ebc3e09df236424","slug":"sebi-gave-its-nod-to-set-up-the-country-first-gold-exchange","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड एक्सचेंज: सेबी बोर्ड की अनुमति शेयरों की तरह सोने में भी होगा कारोबार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
गोल्ड एक्सचेंज: सेबी बोर्ड की अनुमति शेयरों की तरह सोने में भी होगा कारोबार
Wed, 29 Sep 2021 04:38 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 29 Sep 2021 04:38 AM IST
सार
गोल्ड एक्सचेंज देशभर में इजीआर के खरीद-फरोख्त का राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म होगा। इससे सोने का मानक निर्धारित करने के साथ उसकी देशव्यापी कीमत पर तय की जा सकेगी।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
निवेशक जल्द ही शेयरों की तरह सोने में भी कारोबार कर सकेंगे। बाजार नियामक सेबी के बोर्ड ने मंगलवार को देश का पहला गोल्ड एक्सचेंज बनाने की अनुमति दे दी है। यह कारोबार इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रसीद (ईजीआर) के जरिये होगा, जिसे निवेशक अपनी मर्जी से सोेने में बदल सकेंगे।
विज्ञापन
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी ने बताया कि इजीआर को प्रतिभूति की श्रेणी में रखा जाएगा। इसमें कारोबार, क्लीयरिंग और सेटलमेंट की अनुमति होगी। ईजीआर का कारोबार मौजूदा एक्सचेंज और नए बनने वाले एक्सचेंज दोनों पर होगा।
विज्ञापन
हालांकि, मौजूदा एक्सचेंज को इसे अलग सेग्मेंट में जारी करना होगा। ईजीआर के कारोबार का मूल्य निर्धारण और इसे सोने में परिवर्तित करने का फैसला सेबी की अनुमति से ही होगा। गोल्ड एक्सचेंज न सिर्फ कारोबार का ढांचा तैयार करेगा, बल्कि फिजिकल गोल्ड की डिलीवरी का तंत्र भी विकसित करेगा। इसका प्रबंधन करने वाली एएमसी को कम से कम 50 करोड़ का वॉल्ट तैयार करना होगा।
विज्ञापन
सोेने का देशव्यापी मूल्य निर्धारित होगा
त्यागी ने बताया कि गोल्ड एक्सचेंज देशभर में इजीआर के खरीद-फरोख्त का राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म होगा। इससे सोने का मानक निर्धारित करने के साथ उसकी देशव्यापी कीमत पर तय की जा सकेगी।
इतना ही नहीं सोेने की गुणवत्ता और पारदर्शी निवेश सुनिश्चित होगा और निवेशकों को बेहतर पूंजी तलरता का लाभ मिलेगा। यानी, वे जब चाहें अपने ईजीआर को फिजिकल गोल्ड में बदलवा सकेंगे। इस तरह बिना किसी जोखिम के सोने में निवेश का पूरा लाभ मिलेगा। इसका प्रबंधन करने वाले वॉल्ट मैनेजर सेबी के मध्यस्थ के तौर पर पंजीकृत होंगे।