सेबी का निर्देश: निर्बाध लेनदेन के लिए उचित संख्या में चालू खाता रखें ब्रोकर, पढ़ें छह खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार नियामक सेबी ने कोष के निर्बाध निपटान, निवेशकों (ग्राहक) की सुविधा और कारोबारी सुगमता के लिए बृहस्पतिवार को शेयर ब्रोकरों से उचित संख्या में बैंकों में चालू खाता रखने का निर्देश दिया है। शेयर ब्रोकरों की ओर से होने वाली दिक्कतों की सूचना मिलने के बाद सेबी ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
निवेशकों ने बाजार नियामक से शेयर ब्रोकरों को यह निर्देश जारी करने की अपील की थी कि सुविधा के लिए कई बैंकों में चालू खाते रख जाएं। इस पर सेबी ने एक परिपत्र में कहा, यह स्पष्ट किया जाता है कि शेयर ब्रोकरों को निपटान उद्देश्यों (निपटान खाता) संबंधी निवेशकों के फंड (क्लाइंट खाता) रखने के लिए उचित संख्या में बैंकों (शेयर बाजार/सेबी की ओर से समय-समय पर निर्धारित अधिकतम सीमा) में चालू खाता रखने चाहिए।
भारतीय रेलवे के साथ एप ट्रूकॉलर का हुआ करार
मोबाइल और फोन नंबर की पहचान करने वाले एप ट्रू कॉलर ने भारतीय रेलवे के साथ करार किया है। आईआरसीटीसी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस करार के साथ भारतीय रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन करने वाले लोगों और यात्रियों को वेरिफाइड बैच दिखेगा। इसके साथ ही अब यात्रा से जुड़े मैसेज पर भी वेरिफाई का साइन होगा। आईआरसीटीसी की चेयरमैन रजनी हसिजा ने बताया कि इस करार की बदौलत लोगों से होने वाले फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी पर रोक लगेगी।
विदेश में पैसे भेजने से भारतीयों को 26,300 करोड़ का नुकसान
मुंबई। विदेश में पैसे भेजने से भारतीयों को 2020 में 26,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लंदन शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी वाइज ने बृहस्पतिवार को एक अध्ययन में कहा कि महामारी के बावजूद भारतीयों ने पिछले साल दूसरे देशों में पैसे भेजने के लिए विदेशी मुद्रा विनिमय शुल्क के रूप में 26,300 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इससे पहले 2016 में भारतीयों ने शुल्क के रूप में 18,700 करोड़ खर्च किए थे।
एथेनॉल ब्लेंडिंग से चीनी उत्पादन 2.18% घटने का अनुमान
भारत का चीनी उत्पादन चालू सत्र 2021-22 में 2.18% घटकर 3.05 करोड़ टन रहने का अनुमान है। इसका मुख्य कारण एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी का उपयोग किया जाना है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू सत्र में 3.05 करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है, जो जुलाई के 3.1 करोड़ टन के प्रारंभिक अनुमान से कम है। हालांकि, इस दौरान 60 लाख टन अतिरिक्त चीनी का निर्यात होगा।
अदाणी एंटरप्राइजेज का लाभ 55% घटा
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का समेकित मुनाफा सितंबर तिमाही में में 55.3% की गिरावट के साथ 194.54 करोड़ रुपये रही। ज्यादा खर्चों से इसमें गिरावट रही। एक साल पहले कंपनी का लाभ 435.73 करोड़ था।
इंडियन बैंक के मुनाफे में 164 फीसदी उछाल
इंडियन बैंक का मुनाफा सितंबर तिमाही में 164 फीसदी बढ़कर 1,089 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान सकल एनपीए 9.89% से घटकर 9.56% रहा गया। उधर, यूको बैंक का मुनाफा भी कई गुना बढ़कर 205.39 करोड़ पहुंच गया।