फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI Direction Share Market Investor Safety Framework small cap mid cap investment caution

SEBI के निर्देश: निवेशकों की सुरक्षा के लिए रूपरेखा बनाएं फंड हाउस; स्मॉलकैप और मिडकैप में निवेश पर रखें ध्यान

Fri, 01 Mar 2024 06:44 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 01 Mar 2024 06:44 AM IST
सार

भारतीय शेयर बाजार नियामक- सेबी ने कहा है कि स्मॉलकैप और मिडकैप में निवेश करते समय खास सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही फंड हाउस को निर्देश दिया गया है कि निवेशकों की सुरक्षा के लिए रूपरेखा जल्द तैयार की जाए।

विज्ञापन
SEBI Direction Share Market Investor Safety Framework small cap mid cap investment caution
बाजार नियामक सेबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंड हाउसों से उन निवेशकों की सुरक्षा के लिए रूपरेखा तैयार करने को कहा है, जिन्होंने स्मॉलकैप और मिडकैप योजनाओं में निवेश किया है। इसके अलावा, नियामक ने इन क्षेत्रों में भारी निवेश पर प्रतिबंध, पोर्टफोलियो पुनर्संतुलन और निवेशकों को सुरक्षित रखने के लिए दिशानिर्देश बनाने जैसे कदमों का भी सुझाव दिया है।
विज्ञापन


पिछली कुछ तिमाहियों में म्यूचुअल फंड की स्मॉलकैप और मिडकैप योजनाओं में जमकर निवेश आया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया को भेजे पत्र में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने फंड हाउसों के ट्रस्टियों को निवेशकों के हितों की सुरक्षा के लिहाज से एक नीति बनाने के लिए सूचना देने को कहा है। ट्रस्टी और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के यूनिटधारक सुरक्षा समितियों की सलाह से सुनिश्चित करेंगे कि सभी निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए नीति बनाई गई है।
विज्ञापन


21 दिन में करना होगा नई नीति का खुलासा
बाजार नियामक सेबी ने कहा, फंड हाउसों को 21 दिनों के भीतर अपनी वेबसाइट पर नई नीति का खुलासा करना होगा। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में मिडकैप श्रेणी में 6,468 करोड़ रुपये का निवेश आया है। स्मॉलकैप में 12,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुगाड़ू कारोबार करने वाले 12 लोगों पर प्रतिबंध
सेबी ने वी मार्क इंडिया के शेयरों में गलत तरीके से वॉल्यूम और कीमतें बढ़ाकर कारोबार करने वाले 12 लोगों पर शेयर बाजार में कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा, अवैध तरीके से कमाए 6.38 करोड़ रुपये वापस लौटाने को भी कहा है। वी मार्क एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध है। सेबी ने जांच में पाया, कंपनी के एमडी विकास गर्ग और संदीप कुमार अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर रहे थे। एक अन्य मामले में सेबी ने आठ संस्थाओं पर 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed