{"_id":"68eb6e461a8bb19c2c056ba4","slug":"sebi-chief-tuhin-kant-pandey-says-focus-on-easy-secure-kyc-for-nri-for-market-participation-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"SEBI: शेयर बाजार में एनआरआई लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर, सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडे का बयान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SEBI: शेयर बाजार में एनआरआई लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर, सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडे का बयान
Sun, 12 Oct 2025 02:30 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:30 PM IST
सार
सेबी प्रमुख ने कहा कि एक हालिया राष्ट्रव्यापी सर्वे से पता चला है कि 63 प्रतिशत लोग प्रतिभूति उत्पादों से वाकिफ हैं, लेकिन केवल 9.5 प्रतिशत ही सक्रिय तौर पर इसमें भाग लेते हैं। शहरी इलाकों में थोड़े ज्यादा 15 प्रतिशत लोग शेयर बाजार में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
तुहिन कांत पांडे, सेबी चेयरमैन
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत में प्रतिभूति बाजार की नियामक संस्था सेबी के प्रमुख तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि भारतीय शेयर बाजार में अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) की सहभागिता बढ़ाने के लिए केवाईसी की प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाने पर उनका फोकस है। सेबी प्रमुख ने कहा कि देश में अभी भी शेयर बाजार को लेकर जागरुकता की कमी है।
केवाईसी को आसान बनाने पर फोकस
मुंबई में बीएफएफ कैपिटल मार्केट कॉन्फ्लुएंस 2025 को संबोधित करते हुए तुहिन कांत पांडे ने कहा कि सेबी ने केवाईसी की प्रक्रिया को आसान बनाया है, लेकिन अनिवासी भारतीयों के लिए इसे और आसान बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 'निवेशकों को जागरुक करने के लिहाज से हमने लंबा रास्ता तय किया है। हमने केवाईसी प्रक्रिया का आसान बनाया है और प्रक्रिया के पूरा होते ही लेन-देन की भी मंजूरी मिल जाती है, लेकिन अभी हमें इसे अनिवासी भारतीयों के लिए और आसान बनाने की जरूरत है ताकि अनिवासी भारतीयों की शेयर बाजार में सहभागिता को बढ़ाया जाए। यही हमारा फोकस है।'
ये भी पढ़ें- Indigo: दिल्ली से चीन के ग्वांगझू के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान 10 नवंबर से, और बढ़ेंगे व्यापार-पर्यटन के अवसर
विज्ञापन
लोगों में जागरुकता की कमी
सेबी प्रमुख ने कहा कि एक हालिया राष्ट्रव्यापी सर्वे से पता चला है कि 63 प्रतिशत लोग प्रतिभूति उत्पादों से वाकिफ हैं, लेकिन केवल 9.5 प्रतिशत ही सक्रिय तौर पर इसमें भाग लेते हैं। शहरी इलाकों में थोड़े ज्यादा 15 प्रतिशत लोग शेयर बाजार में सक्रिय हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में 6 प्रतिशत लोग ही शेयर बाजार में सक्रिय हैं। सर्वे में पता चला है कि 36 प्रतिशत निवेशक ही शेयर बाजार के बारे में ज्यादा या ठीक-ठाक जानकारी रखते हैं। इससे पता चलता है कि लोगों में जागरुकता की कमी है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन