फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fred Smith, FedEx founder who revolutionised package delivery business, dies at 80

Fred Smith: फेडएक्स के संस्थापक फ्रेड स्मिथ का 80 वर्ष की उम्र में निधन, डिलीवरी की दुनिया में लाए थे बदलाव

Sun, 22 Jun 2025 05:44 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मेम्फिस
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मेम्फिस Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 22 Jun 2025 05:44 PM IST
सार

FedEx Founder Fred Smith Dies: फेडएक्स के संस्थापक फ्रेड स्मिथ ने ना सिर्फ एक नई तरह की डिलीवरी सेवा की शुरुआत की, बल्कि उन्होंने यह भी दिखाया कि एक विचार, सही नेतृत्व और समाज के प्रति जिम्मेदारी किस तरह दुनिया को बदल सकती है। उनका जीवन प्रेरणा देने वाला रहा।

विज्ञापन
Fred Smith, FedEx founder who revolutionised package delivery business, dies at 80
फेडएक्स के संस्थापक का निधन (फेडएक्स का लोगो) - फोटो : X @FedEx

विस्तार

फेडएक्स कंपनी के संस्थापक और दुनिया की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा में क्रांति लाने वाले फ्रेड स्मिथ का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह जानकारी कंपनी ने दी है। फ्रेड स्मिथ ने 1973 में फ्रेडएक्स की शुरुआत की थी। उस समय अमेरिका की डाक सेवा की तुलना में यह कंपनी छोटे पार्सल और दस्तावेज बहुत तेजी से पहुंचाने का दावा करती थी। शुरू में जब उन्होंने कंपनी शुरू की, तो सिर्फ 14 छोटे विमान थे, जो मेम्फिस एयरपोर्ट से 25 शहरों तक पार्सल पहुंचाते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - अहमदाबाद विमान हादसा: 251 डीएनए का किया गया मिलान, अब तक 245 मृतकों के शव परिजनों को सौंपे गए
विज्ञापन


एक कॉलेज प्रोजेक्ट से बना ग्लोबल ब्रांड
येल यूनिवर्सिटी से 1966 में ग्रेजुएट हुए स्मिथ को यह आइडिया कॉलेज के समय ही आया था। उन्होंने एक 'हब एंड स्पोक्स' मॉडल बनाया - जिसमें सारा माल एक मुख्य केंद्र (हब) पर आता है और वहां से छोटे रूट (स्पोक्स) में भेजा जाता है। यह मॉडल आज भी दुनियाभर की लॉजिस्टिक्स कंपनियों के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडएक्स का वैश्विक विस्तार
फ्रेड स्मिथ की दूरदृष्टि और मेहनत की बदौलत फेडएक्स आज दुनिया की सबसे बड़ी डिलीवरी कंपनियों में से एक बन गई है, जो हर वर्किंग डे में लगभग 1.7 करोड़ पार्सल पहुंचाती है। फ्रेड स्मिथ ने 2022 में सीईओ का पद छोड़ा लेकिन कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष बने रहे।

सेना से सीखी लीडरशिप
फ्रेड स्मिथ अमेरिका की मरीन कॉर्प्स में अधिकारी भी रहे। वियतनाम युद्ध के दौरान दो बार मोर्चे पर गए और बहादुरी के लिए सम्मानित भी हुए। उन्होंने खुद कहा था कि फेडएक्स चलाने के लिए उन्हें असली सीख युद्धक्षेत्र से मिली, न कि येल यूनिवर्सिटी से।

मुश्किलों के बावजूद नहीं मानी हार
फेडएक्स की शुरुआत आसान नहीं थी। अमेरिका में उस वक्त रातोंरात डिलीवरी का चलन नहीं था। उन्हें भारी निवेश करना पड़ा - विमान खरीदने से लेकर पूरा नेटवर्क तैयार करने तक। शुरुआत में उन्हें एक बड़ा सरकारी कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं मिला, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

यह भी पढ़ें - DGCA: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद डीजीसीए का बड़ा कदम, व्यापक ऑडिट के लिए नया ढांचा शुरू


मेम्फिस शहर के लिए किया बड़ा योगदान
फ्रेड स्मिथ सिर्फ एक सफल बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि एक उदार समाजसेवी भी थे। उन्होंने मेम्फिस शहर के यूनिवर्सिटी, चिड़ियाघर और कई संस्थाओं की मदद की। हालांकि उन्होंने कभी अपने दान का प्रचार नहीं किया। उन्होंने मरीन कॉर्प्स स्कॉलरशिप फाउंडेशन को भी एक बड़ी राशि दी, ताकि नेवी परिवारों के बच्चों को एसटीईएम पढ़ाई में मदद मिल सके।

'नाम नहीं, काम में दिलचस्पी थी'
फ्रेड स्मिथ का कहना था, 'जो संस्थाएं और उद्देश्य मेरे दिल के करीब हैं, मैंने हमेशा उन्हीं के लिए काम किया। मुझे नाम या पहचान से कोई मतलब नहीं था।' उन्होंने कहा था कि जो लोग अमेरिका में सफल हुए हैं, उन्हें समाज को वापस देने में संकोच नहीं करना चाहिए। वो आमतौर पर मीडिया की नजरों से दूर रहते थे, लेकिन 2000 की मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'कास्टअवेट' में उन्होंने एक छोटा सा कैमियो किया था। यह फिल्म एक फेडएक्स कर्मचारी की कहानी थी जो एक टापू पर फंस जाता है।

नेताओं और शहरवासियों ने दी श्रद्धांजलि
अमेरिकी सांसद स्टीव कोहेन ने कहा, 'फ्रेड स्मिथ सिर्फ फेडएक्स के संस्थापक नहीं थे, बल्कि मेम्फिस के सबसे महत्वपूर्ण नागरिक थे। उनकी दूरदर्शिता और सामाजिक भावना ने हमारे शहर और देश दोनों को मजबूत किया।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed