{"_id":"65f031cbee585a15fa06421a","slug":"sc-suggests-centre-to-be-liberal-on-relaxing-borrowing-conditions-to-kerala-supreme-court-news-and-updates-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: केरल को राशि जारी जारी करने के मामले में उदारता दिखाए केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया सुझाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: केरल को राशि जारी जारी करने के मामले में उदारता दिखाए केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया सुझाव
Tue, 12 Mar 2024 04:13 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 12 Mar 2024 04:13 PM IST
सार
Biz Updates: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा है कि वे थोड़े उदार हो सकते हैं, एक विशेष मामले के रूप में केरल को एकमुश्त पैकेज दे सकते हैं और भविष्य के बजट में अधिक कठोर शर्तें लागू कर सकते हैं। दूसरी ओर, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश में करदाताओं की संख्या बढ़ाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र को उदार होने और अन्य राज्यों की तुलना में केरल को रियायत देते हुए एक विशेष मामले में एकमुश्त पैकेज देने का सुझाव दिया। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने वित्तीय मामलों को लेकर केन्द्र के खिलाफ केरल की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह सुझाव दिया। अदालत ने केंद्र से कहा है कि वे थोड़े उदार हो सकते हैं, एक विशेष मामले के रूप में एकमुश्त पैकेज दे सकते हैं और भविष्य के बजट में अधिक कठोर शर्तें लागू कर सकते हैं।
विज्ञापन
अदालत ने अन्य राज्यों की तुलना में कठोर शर्तों के साथ केरल को 31 मार्च तक पैकेज देने का भी सुझाव दिया। अदालत ने टिप्पणी की वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष केरल के मुकदमे का उल्लेख किया और अदालत को अवगत कराया कि केंद्र 19000 करोड़ रुपये जारी नहीं कर रहा है। अदालत ने केंद्र और केरल को इस पर काम करने की कोशिश करने का सुझाव दिया। कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई कल करेगी।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति ने देश में करदाताओं की संख्या बढ़ाने का किया आह्वान
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को देश में करदाताओं की संख्या बढ़ाने का आह्वान किया। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि इसे परामर्श के जरिए हासिल किया जाना चाहिए न कि आक्रामक कदमों से। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक केंद्रित पहलों ने कर प्रशासन में लोगों का विश्वास बढ़ाया है। भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक बैच को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रत्यक्ष कर संग्रह में तीन गुना वृद्धि हुई है और आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले लोगों की संख्या में लगभग ढाई गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने रेखांकित किया कि करदाताओं के साथ कर प्रशासक का संबंध अब एकजुटता और आम सहमति का है।
विज्ञापन
पेटीएम: थर्ड पार्टी के लिए मंजूरी अगले हफ्ते
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई 15 मार्च तक पेटीएम को थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर लाइसेंस को मंजूरी दे सकता है। यह लाइसेंस पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बंद होने के बाद भी यूपीआई भुगतान के लिए पेटीएम एप का उपयोग जारी रखेगा।
वेदांता 78 करोड़ का करे भुगतान: सेबी
सेबी ने लाभांश में देरी के कारण वेदांता को केयर्न यूके को ब्याज सहित 77.62 करोड़ 45 दिन में भुगतान करने का आदेश दिया है। सेबी ने नवीन अग्रवाल, तरुण जैन, थॉमस अल्बानीज और जीआर अरुण को बाजार में कारोबार पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है।