फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI report: India will soon be at third place in terms of highest voting percentage Business News In Hindi

रिपोर्ट: योजनाएं पसंद आईं तो बढ़ी 1.8 करोड़ महिला मतदाताओं की संख्या, इन देशों के बाद भारत में सबसे अधिक मतदान

Fri, 10 Jan 2025 06:19 AM IST
शुभम कुमार अजीत सिंह
अजीत सिंह Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 06:19 AM IST
सार

एसबीआई द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में जो 1.8 करोड़ महिला मतदाता बढ़ी हैं, उनमें चार योजनाओं का सबसे अधिक योगदान रहा है। इनमें 45 लाख महिला मतदाताओं की संख्या साक्षरता के कारण बढ़ी है।

विज्ञापन
SBI report: India will soon be at third place in terms of highest voting percentage Business News In Hindi
मझवां विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग करने पहुंचीं महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र और विभिन्न राज्यों की ओर से शुरू की गई महिला केंद्रित कल्याण योजनाओं के चलते 2019 की तुलना में 2024 में महिला मतदाताओं की संख्या में 1.8 करोड़ का इजाफा हुआ है। एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दशक में 9 करोड़ मतदाता बढ़े हैं जिनमें से 5.3 करोड़ यानी 58 फीसदी महिला हैं।
विज्ञापन


एसबीआई की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में जो 1.8 करोड़ महिला मतदाता बढ़ी हैं, उनमें चार योजनाओं का सबसे अधिक योगदान रहा है। इनमें 45 लाख महिला मतदाताओं की संख्या साक्षरता के कारण बढ़ी है। 36 लाख संख्या रोजगार जैसे मुद्रा योजना के कारण बढ़ी है। 20 लाख पीएम आवास योजना के कारण तो 21 लाख संख्या स्वच्छता के चलते बढ़ी है। इनके अलावा इलेक्ट्रिसिटी, पीने के पानी जैसे साधनों से भी संख्या में तेजी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 19 लाभार्थी राज्यों में 2024 में औसतन 7.8 लाख महिला मतदाता बढ़ी हैं।
विज्ञापन


2019 में कम योजनाओं के कारण औसत बढ़त केवल 2.5 लाख थी। पिछले 10 साल में भले ही कुल मतदाताओं की संख्या मे तेजी आई है, बावजूद इसके मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है। एक दशक में 14.4 करोड़ मतदाता बढ़े जबकि 9.2 करोड़ ने वोट डाला। 2014 में मतदान का औसत प्रतिशत 66.4 फीसदी रहा था जो 2024 में घटकर 66 फीसदी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी, फ्रांस व स्पेन के बाद भारत में सबसे अधिक मतदान
रिपोर्ट बताती है कि जर्मनी, फ्रांस और स्पेन के बाद भारत में सबसे अधिक मतदान होता है। उदाहरण के तौर पर 2024 में जर्मनी में 76.6 प्रतिशत मतदान, फ्रांस में 66.6 फीसदी, स्पेन में 66.6 फीसदी और भारत में 66.1 फीसदी मतदान हुआ था। अमेरिका में 63.9 फीसदी और इटली में 63.8 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस आधार पर भारत जल्द ही मतदान के मामले में तीसरे स्थान पर आ सकता है।


एसटी मतदाताओं का लगातार बढ़ रहा है प्रतिशत
रपोर्ट के अनुसार, देश में अनुसूचित जनजातियां यानी एसटी मतदाताओं का प्रतिशत हर चुनाव में बढ़ता गया है। जबकि जनरल मतदाताओं की संख्या घटती गई है। 2014 में जनरल मतदाताओं का प्रतिशत 66 था जो 2019 में 66.8 हो गया लेकिन 2024 में घटकर 65.5 हो गया। इसी दौरान एससी यानी अनुसूचित जातियों का मतदान प्रतिशत 66.5, 67.5 और 66 फीसदी रहा। एसटी का प्रतिशत 70.7, 73.3 और 72.5 फीसदी रहा।

विभिन्न राज्यों की हालिया प्रमुख योजनाएं

राज्य योजना वर्ष महिला वोटर बढ़े (लाख में)
पश्चिम बंगाल लक्ष्मी भंडार 2021 29.1 लाख
मध्य प्रदेश लाडली बहन 2023 28.3 लाख
कर्नाटक गृहलक्ष्मी 2023 13.7 लाख
महाराष्ट्र माझी लाडकी बहिन 2024 52.6 लाख
ओडिशा शुभद्रा 2024 9.1 लाख
झारखंड मंईयां सम्मान 2024 17 लाख
असम मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता 2024 13 लाख

यह टेबल 2021 से 2024 तक विभिन्न राज्यों में महिलाओं के वोटर बढ़ने की संख्या को दर्शाती है, जिनमें योजना आधारित लाभ शामिल हैं।


प्रमुख राज्यों में महिला मतदान व उनके जनधन खातों की संख्या
राज्य 2014 (%) 2024 (%) जनधन खाते
आंध्रप्रदेश 74.6 81.8 88 लाख
छत्तीसगढ़ 69.4 72.9 1.01 करोड़
असम 80.1 81.1 1.43 करोड़
हरियाणा 71.4 64.8 52 लाख
हिमाचल 64.5 71.5 10 लाख
पंजाब 70.6 62.8 2.1 करोड़
उत्तर प्रदेश 58.4 57 5.18 करोड़
उत्तराखंड 61.7 57.7 20 लाख

यह टेबल 2014 और 2024 में महिला मतदाताओं के प्रतिशत के आंकड़ों को दर्शाती है और प्रत्येक राज्य में जनधन खातों की संख्या को भी दिखाती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed