फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SBI Q3 Results: Standalone PAT jumps 84% YoY to Rs 16,891 crore, beats estimates

SBI Q3 Results: भारतीय स्टेट बैंक का एकल शुद्ध लाभ 84% बढ़ा, कंपनी ने जारी किए किए दिसंबर तिमाही के परिणाम

Thu, 06 Feb 2025 02:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 06 Feb 2025 02:44 PM IST
सार

SBI Q3 Results: वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक की ब्याज आय 1,17,427 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 1,06,734 करोड़ रुपये से 10% अधिक है। दिसंबर तिमाही में कर पश्चात लाभ (पीएटी) में क्रमिक आधार पर 8% की गिरावट देखी गई, जबकि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 18,331 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
SBI Q3 Results: Standalone PAT jumps 84% YoY to Rs 16,891 crore, beats estimates
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने गुरुवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी का एकल शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 84% बढ़कर 16,891 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले समान तिमाही में यह आंकड़ा 9,163 करोड़ रुपये था। कंपनी का शुद्ध मुनाफा बाजार के 16,219 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक है।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक की ब्याज आय 1,17,427 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 1,06,734 करोड़ रुपये से 10% अधिक है। दिसंबर तिमाही में कर पश्चात लाभ (पीएटी) में मासिक आधार पर 8% की गिरावट देखी गई, जबकि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 18,331 करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के आय की घोषणा बाजार बंद होने के समय की गई और दोपहर 2:20 बजे बीएसई पर एसबीआई के शेयर 0.55% की गिरावट के साथ 761.85 रुपये पर कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई के वित्तीय परिणामों के अनुसार ब्याज के रूप में बैंक ने 75,981 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो जुलाई-सितंबर तिमाही में दर्ज 66,918.05 करोड़ रुपये की तुलना में 13% अधिक है।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक ने सुधार देखा और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) दिसंबर के अंत में 2.07 प्रतिशत पर आ गईं, जो पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत में 2.42 प्रतिशत थीं। इसी प्रकार, शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) भी घटकर 0.53 प्रतिशत रह गईं, जो एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 0.64 प्रतिशत थीं।


समेकित आधार पर, एसबीआई समूह का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 24 में 11,064 करोड़ रुपये से 70 प्रतिशत बढ़कर 18,853 करोड़ रुपये हो गया। समेकित कुल आय पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के 1,53,072 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,67,854 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed