फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sbi customer alert, this atm cum debit card will become useless after 31st december

अलर्टः SBI के यह डेबिट कार्ड हो जाएंगे 31 दिसंबर से बंद, अभी बदलवाने के लिए ऐसे करें अप्लाई

Mon, 02 Dec 2019 02:15 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 02 Dec 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
sbi customer alert, this atm cum debit card will become useless after 31st december

देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने घोषणा की है कि वो अपने कई एटीएम कम डेबिट कार्ड को 31 दिसंबर के बाद बंद कर देगा। ऐसे में कार्ड को बदलवाने के लिए ग्राहक तुरंत बैंक में संपर्क करें। ऐसा न होने की स्थिति में अभी चल रहे कार्ड से लेन-देन पूरी तरह से बंद हो जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन
 

यह कार्ड होंगे बंद

एसबीआई ने कहा है कि वो फिलहाल चल रहे अपने मैगनेटिक स्ट्राइप डेबिट कार्ड का प्रयोग बंद करने जा रहा है। एक जनवरी 2020 से केवल ईएमवी चिप और पिन वाले कार्ड ही प्रयोग किए जा सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश से ऐसा करना जरूरी है। आदेश के अनुसार, भारत में चल रहे सभी बैंको को मैगनेटिक स्ट्राइप वाले डेबिट का प्रयोग इस साल के अंत तक पूरी तरह से बंद कर देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रॉड से बचने के लिए बैंकों को आरबीआई से ऐसा करने का निर्देश पहले ही मिल चुका है। ज्यादातर नए ग्राहकों को ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड ही दिया जा रहा है। जिन ग्राहकों के पास मैगनेटिक स्ट्राइप वाला डेबिट कार्ड है, उससे ग्राहक 31 दिसंबर के बाद पैसा नहीं निकाल पाएंगे। 

इस तरह से बदल सकते हैं कार्ड

एसबीआई ने अपने ग्राहकों से कहा है कि पुराना कार्ड बदलने पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा। ग्राहक कार्ड को बदलवाने के लिए इंटरनेट बैंकिंग, योनो एप या फिर अपनी शाखा पर जाकर के भी ऐसा कर सकते हैं। अगर ग्राहक से किसी तरह का कोई चार्ज लगता है तो वो उसका रिफंड पाने के लिए भी आवेदन कर सकेगा। 

पता होना चाहिए अपडेटेड

हालांकि ईएमवी कार्ड को अप्लाई करने से पहले ग्राहकों का वर्तमान पता अपडेटेड होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि नया कार्ड ग्राहक के रजिस्टर्ड पते पर ही भेजा जाएगा। अगर पता गलत हुआ तो फिर ग्राहक को कार्ड नहीं मिलेगा और वो वापस बैंक के पास चला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed