{"_id":"67d777062513cef19901d92e","slug":"savings-hybrid-funds-are-a-good-option-for-new-and-old-investors-short-duration-is-better-for-low-risk-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश-बचत: नए-पुराने निवेशकों के लिए हाइब्रिड फंड अच्छा विकल्प, कम जोखिम व सुरक्षा के लिए शॉर्ट ड्यूरेशन बेहतर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
निवेश-बचत: नए-पुराने निवेशकों के लिए हाइब्रिड फंड अच्छा विकल्प, कम जोखिम व सुरक्षा के लिए शॉर्ट ड्यूरेशन बेहतर
Mon, 17 Mar 2025 06:42 AM IST
शुभम कुमार
वित्तीय सलाहकार, कल्पेश राय
वित्तीय सलाहकार, कल्पेश राय
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:42 AM IST
सार
आप यदि नए निवेशक हैं व जोखिम से बचना चाहते हैं और इक्विटी तथा डेट एसेट क्लास में निवेश करना चाहते हैं तो आक्रामक हाइब्रिड फंड पर विचार कर सकते हैं। कोई भी निवेशक मासिक एसआईपी के जरिये निवेश कर सकता है। एसआईपी टॉप-अप के माध्यम से हर साल एसआईपी राशि को 8 से 10 फीसदी तक बढ़ा सकता है। इस रणनीति से आप अगले 15 से 20 वर्षों में अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
निवेश प्रस्ताव
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक आक्रामक हाइब्रिड फंड 65 से 80 फीसदी तक इक्विटी में और बाकी डेट में निवेश करता है। यानी 100 रुपये में से 65 से 80 रुपये शेयर में लगाया जाता है। इस रणनीति से इक्विटी फंड की तुलना में रिटर्न थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन इसमें फंड से जुड़ा जोखिम भी कम है। बाजार में उठा-पटक के दौरान यह विशेषता महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि पोर्टफोलियो के मूल्य में गिरावट कम होगी। बाजार की तेजी में फंड का इक्विटी हिस्सा असाधारण रिटर्न देता है और गिरावट के समय डेट सुरक्षा का काम करता है। इससे पोर्टफोलियो के नीचे जाने के समय निवेश की रकम की सुरक्षा होती है। जब ब्याज दरों में कटौती होती है, तो पोर्टफोलियो में डेट का हिस्सा असाधारण रिटर्न भी देता है।
इक्विटी-डेट दोनों से मिलता है फायदा
पोर्टफोलियो में आक्रामक हाइब्रिड फंड जोड़ने से इक्विटी और डेट दोनों एसेट क्लास में लाभ मिलता है। इसलिए, निवेशकों को पोर्टफोलियो में कम से कम एक आक्रामक हाइब्रिड फंड शामिल करना ही चाहिए। इस कैटेगरी में सबसे अच्छी ऑफरिंग में से एक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी और डेट फंड है।
नवंबर, 1999 में शुरू इस फंड का 25 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 39,886 करोड़ रुपये है। इस फंड के एयूएम का 74.6 फीसदी हिस्सा इक्विटी में बाकी डेट में निवेश होता है। डेट का 21.33 फीसदी फिक्स्ड इनकम में, 2.5 फीसदी रियल एस्टेट डेट में निवेश किया गया है। शुरु से फंड ने सालाना 15 फीसदी चक्रवृद्धि दर से रिटर्न दिया है। अगर कोई निवेशक इस फंड में मासिक 10,000 रुपये का निवेश किया तो इसकी शुरुआत से लेकर 25 सालों में आज उसका 30 लाख रुपये का निवेश तीन करोड़ रुपये हो गया होगा, यानी निवेश में 10 गुना की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- गोल्ड लोन: अनिश्चितता व महंगाई के दौर में कर्ज का बेहतर विकल्प, ऐसे हालात में और चमकता है सोना
10 वर्षों में आक्रामक हाइब्रिड फंड से निवेशकों को मिला बेहतर रिटर्न
10 साल की अवधि में इस इक्विटी एंड डेट फंड ने 13.84 फीसदी की दर से चक्रवृद्धि रिटर्न दिया है। कैटेगरी के 23 फंडों में 10 वर्षों में यह पहले स्थान पर है। सात साल, तीन साल और पांच साल में लगातार दूसरे या तीसरे स्थान पर है। फंड ने इंडेक्स के 9 फीसदी की गिरावट की तुलना में 4.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। यानी बाजार में गिरावट के दौरान फंड ने गिरावट से सुरक्षा प्रदान करने में कामयाबी हासिल की है।
कम जोखिम व सुरक्षा के लिए शॉर्ट ड्यूरेशन बेहतर
6 महीने से शेयर बाजार में भारी अस्थिरता के बीच शॉर्ट ड्यूरेशन वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों ने निवेशकों को बैंक एफडी से ज्यादा यानी 7.51 फीसदी तक रिटर्न दिया है। तीन साल में इस स्कीम ने सात प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। शॉर्ट ड्यूरेशन फंड में निवेशक कम समय के लिए निवेश कर सकते हैं। यह एक ऐसी स्कीम होती है जो मूलरूप से डेट में निवेश करती है। इसलिए इसमें सुरक्षा अच्छी होती है और रिटर्न भी औसतन ठीक-ठाक मिलता है। एक्सिस शॉर्ट ड्यूरेशन एक ओपन एंडेड शॉर्ट टर्म डेट स्कीम है जो मुख्य रूप से एक से तीन साल के लिए निवेश करती है। यह फंड उच्च क्वालिटी और कम जोखिम वाली रणनीति का पालन करता है जिससे स्थिर रिटर्न पैदा होता है।
अच्छी तरह से विविधीकृत होता है आपका निवेश
इस तरह की स्कीमों का पोर्टफोलियो अच्छी तरह से विविधीकृत होता है। इसमें निवेश एक साल के लिए कर सकते हैं। यह मुख्य रूप से एएए और ए1 प्लस वाले एवं इसके समकक्ष वाली परिसंपत्तियों में निवेश करती हैं। एए रेटिंग से कम एसेट्स में यह फंड कोई निवेश नहीं करता है। एक्सिस शॉर्ट ड्यूरेशन का कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश 61 प्रतिशत है जबकि सरकारी बॉन्ड में 25 प्रतिशत से ज्यादा होता है। अच्छी बात यह है कि इस फंड में एंट्री या एग्जिट लोड नहीं होता है। एकमुश्त 5,000 रुपये व मासिक एसआईपी एक हजार रुपये से निवेश कर सकते हैं। किसी ने 2013 की शुरुआत में इस स्कीम में 10,000 रुपये का निवेश किया होगा तो वह रकम अब 31 जनवरी, 2025 तक 25,824 रुपये हो गई होगी।
ये भी पढ़ें:- NSO: समय की कमी भारतीय महिलाओं को धकेल रही पीछे, ज्यादातर समय परिवार को देने की वजह से नहीं कर पातीं नौकरी
तीन साल में जिन फंड हाउसों ने अच्छा रिटर्न दिया है उनमें एचडीएफसी ने 6.60 प्रतिशत, आदित्य बिरला ने 6.59 प्रतिशत, एक्सिस ने 6.43 प्रतिशत और बंधन फंड ने 6.15 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
ये भी देखें

| फंड | रिटर्न (%) |
|---|---|
| एचडीएफसी | 7.72 |
| एक्सिस | 7.61 |
| निप्पॉन | 7.60 |
| बिरला | 7.51 |
तीन साल में जिन फंड हाउसों ने अच्छा रिटर्न दिया है उनमें एचडीएफसी ने 6.60 प्रतिशत, आदित्य बिरला ने 6.59 प्रतिशत, एक्सिस ने 6.43 प्रतिशत और बंधन फंड ने 6.15 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
ये भी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन