सऊदी अरामको पांच दिसंबर को तय करेगी शेयर की कीमत, 17 नवंबर को खुलेगा IPO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की सबसे बड़ी कच्चा तेल उत्पादक कंपनी सऊदी अरामको आगामी पांच दिसंबर को अपने शेयर की कीमत तय करेगी। इससे पहले कंपनी का आईपीओ 17 नवंबर को खुलेगा। सऊदी अरामको के आईपीओ को दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है, जो कि 2014 में आए चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के आईपीओ को भी मात दे देगा।
कंपनी ने जारी किया आईपीओ का दस्तावेज
इस संबंध में कंपनी ने अपना आईपीओ का 658 पेज का दस्तावेज जारी कर दिया है। कई वर्षों के विलंब के बाद अरामको के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह रियाद स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर बिक्री की घोषणा की थी। सऊदी अरामको दुनिया की सबसे अधिक मुनाफे वाली कंपनी है। दुनिया के कच्चे तेल की जरूरत का दस प्रतिशत अकेले यह कंपनी पूरी करती है।
बेचेगी 0.5 फीसदी हिस्सेदारी
कंपनी ने कहा है कि वो व्यक्तिगत निवेशकों को 0.5 फीसदी के शेयर बेचेगी। वहीं बड़े संस्थागत निवेशकों को कितने फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी, यह फिलहाल तय नहीं किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने संभावित जोखिमों के बारे में भी बताया गया है।
दस्तावेजों में कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी व्यक्तिगत निवेशकों को 0.5 प्रतिशत शेयर बेचेगी। हालांकि, कंपनी ने बड़े संस्थागत निवेशकों को बिक्री के लिए शेयर का प्रतिशत तय नहीं किया है। दस्तावेजों में संभावित जोखिमों का भी उल्लेख किया गया है। सऊदी अरामको ने वित्तीय सलाहकारों और बुकरनर्स के तौर पर कई अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग इंस्टीट्यूशन को हायर किया है। इनमें सिटीबैंक, क्रेडिट सुइस और एचएसबीसी प्रमुख हैं।
हो सकती है एपल से बड़ी कंपनी
वैल्यूएशन के मामले में सऊदी अरामको, आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल से 50 फीसदी ज्यादा हो सकती है। सऊदी अरामको की वैल्यूएशन 1.5 ट्रिलियन डॉलर के करीब है। मौजूदा समय में माइक्रोसॉफ्ट और एपल जैसी कंपनियों की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर के करीब है।