फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Saudi Arabia, where even milk depends on oil

सऊदी अरब: जहां दूध उत्पादन भी तेल पर निर्भर करता है

Sat, 15 Oct 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 15 Oct 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia, where even milk depends on oil
अल्‍माराय

सऊदी अरब में सरकार के रेगिस्तान में दूध ‌उत्पादन करना किसी अचंभे से कम नहीं। सऊदी अरब के रेगिस्तान में एक दूध डेयरी चलाने के लिए एक लाख अस्सी हजार गाएं, ठंडे शेड्स, पंप से भूमिगत जल निकालना, खाना अर्जेंटीना और दूध को ठंडा रखने के लिए रेफ्रिजेरेशन सिस्टम की जरूरत पड़ती है।

विज्ञापन


यही नहीं दूध को जगह-जगह पहुंचाने के लिए करीब 9000 गाड़ियों की जरूरत पड़ती है। किंग सलमान के सबसे करीबी बेटे और डिप्टी क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान इस डेयरी अल्माराय के संचालक हैं। वह इस डेयरी के जरिए दुनिया को बताना चाहते हैं कि किस प्रकार सऊदी अरब तेल पर से अपनी निर्भरता को कम कर रहा है।
विज्ञापन


तेल से कोई सीधा नाता न होते हुए भी अल्माराय सऊदी सरकार पर सस्ते ईधन आपूर्ति के लिए निर्भर है। हालांकि अब ये निर्भरता कुछ हद तक कम हो रही है। क्योंकि वैश्‍विक बाजार में तेल की गिरती कीमतों और यमन में जारी लड़ाई के कारण सऊदी अरब का बजट हिल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने सब्‍सिडी में कटौती

Saudi Arabia, where even milk depends on oil
अल्‍माराय डेयरी

इस कारण सऊदी सरकार को जनता पर खर्च की जाने वाली रकम, सब्‍सिडी, सरकारी कर्मचारियों के वेतन, भत्तों में कटौती करनी पड़ रही है। साथ ही सरकार के इन फैसलों से जनता को गहरा झटका लगा है, जो अबतक सरकारी सब्‍सिडियों का लाभ उठाते रहे हैं।

जहां तक अल्माराय की बात है इसकी वैल्यू 133 मिलियन डॉलर के करीब है। सरकार के बदलाव लाने के फैसले से  कारोबार और जनता का आराम पूर्वक रहना देश में कठिन हो गया है। यह कहना है कारोबारी लामा अलसुलेमान का । सोशल कांट्रेक्ट में बदलाव 31 वर्षीय डिप्टी क्राउन प्रिंस के लिए खतरा मोल लेने के बराबर है।

जनता देखना चाहती है कि वह इस बदलाव से क्या परिवर्तन लाते हैं। अगर वो इसमें सफल होते हैं तो वह किंग होंगे नहीं तो वह हार जाएंगे,यह कहना है इब्राहिम अलनाहस का जो पोलिटिकल साइंस के प्रोफेसर हैं। सऊदी सरकार के ओपेक की बैठक के दौरान तेल उत्पादन में कटौती कर क्रूड के दाम बढ़ाने पर सहमति इस का बात का सूचक है कि सऊदी सरकार को इसकी कितनी आवश्यकता है। निवेश राशि में कमी लाने के लिए डिप्टी क्राउन प्रिंस ने सऊदी ज्वेल अरामको का कुछ हिस्सा बेचने का प्लान बनाया है।

सऊदी को रिवैल्यू करने की जरूरत

Saudi Arabia, where even milk depends on oil
अल्‍माराय डेयरी

तेल कीमतों में गिरावट से पिछले साल सरकार का बजट घाटा 100 बिलियन डॉलर रहा था। इसके अलावा विदेश में देश के निवेश में चौथाही कमी देखी जा रही है। साथ ही सऊदी सरकार ने विदेशी बैंकों से कर्ज ले रखा है और बॉंड के जरिए भी वह और धन इकट्ठा करने की सोच रही है।

हेड्ज फंड्स का कहना है कि सऊदी सरकार को अपनी करेंसी रियाल को फिर से रिवैल्यू करनी चाहिए। सऊदी सरकार ने देश में निर्माण कार्यों में कमी कर दी है और विदेशी मजदूरों को वापस भेजने का कंपनियों पर दबाव बना रही है।

इस वजह से मजदूरों ने वेतन न मिलने पर विरोध जताते हुए कुछ बसों को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा पानी के बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण जनता में हाहाकार मच गया। जनता ने सोशल मीडिया पर विरोध किया तो जल संसाधन मंत्री ने गुस्से में कह डाला कि इस व्यवस्‍था से ऐतराज है तो खुद कुआं खोद लिजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed