फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Saudi Arabia overtakes Russia to be India Number two oil supplier

Oil Supplier: रूस को पीछे छोड़ सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना

Fri, 16 Sep 2022 04:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Sep 2022 04:36 AM IST
सार

ईरान अभी भारत को तेल आपूर्ति के रूप में पहले स्थान पर है। अगस्त में भारत को तेल आपूर्ति के मामले में संयुक्त अरब अमीरात चौथे स्थान पर था जबकि कजाखस्तान कुवैत को पीछे छोड़ पांचवें नंबर पर आ गया। उसके बाद अमेरिका का स्थान है।

विज्ञापन
Saudi Arabia overtakes Russia to be India Number two oil supplier
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस को पीछे छोड़कर सऊदी अरबिया देश का दूसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश बन गया है। तीन महीने पहले रूस ने सऊदी अरबिया को पीछे छोड़ा था। हालांकि इस दौरान भारत ने तेल उत्पाद देशों के संगठन (ओपेक) से तेल लेना भी कम कर दिया था और यह 59.8 फीसदी कम होकर 16 साल के निचले स्तर पर आ गया था। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। यह सऊदी अरबिया से हर दिन 863,950 बैरल (बीपीडी) कच्चा तेल आयात करता है।

विज्ञापन


जुलाई की तुलना में यह 4.5 फीसदी अधिक है। जबकि रूस से तेल खरीदी 2.4 फीसदी गिरकर 855,950 बैर प्रति दिन पर आ गई। ईरान अभी भारत को तेल आपूर्ति के रूप में पहले स्थान पर है। अगस्त में भारत को तेल आपूर्ति के मामले में संयुक्त अरब अमीरात चौथे स्थान पर था जबकि कजाखस्तान कुवैत को पीछे छोड़ पांचवें नंबर पर आ गया। उसके बाद अमेरिका का स्थान है।
विज्ञापन


चीन के बाद भारत सबसे बड़ा खरीदार
फरवरी में यूक्रेन के साथ युद्ध होने पर पश्चिमी देशों ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया था। इसके बाद चीन और भारत ने रूस से सस्ते में तेल खरीदना शुरू किया। पहले स्थान पर चीन के बाद भारत रूस से तेल खरीदने के मामले में दूसरे स्थान पर है। भारत का रूस से मासिक तेल आयात जून में शीर्ष पर पहुंचने के बाद से कम हो गया है। भारत को तेल आपूर्ति में अप्रैल से अगस्त के दौरान रूस का हिस्सा 16 फीसदी रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में तेल आयात 5 माह के निचले स्तर पर 
कुछ रिफाइनरीज के रखरखाव के कारण भारत का अगस्त में कच्चा तेल आयात 44.5 लाख बैरल प्रतिदिन था। जुलाई की तुलना में इसमें 4.1 फीसदी की कमी आई है। भारत में डीजल की मांग मानसून के दौरान कम रही इस वजह से भी पश्चिमी अफ्रीकन देशों से भारत को कम आयात करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed