{"_id":"6323afea01ee2111f93fd552","slug":"saudi-arabia-overtakes-russia-to-be-india-number-two-oil-supplier","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oil Supplier: रूस को पीछे छोड़ सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Oil Supplier: रूस को पीछे छोड़ सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना
Fri, 16 Sep 2022 04:36 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Sep 2022 04:36 AM IST
सार
ईरान अभी भारत को तेल आपूर्ति के रूप में पहले स्थान पर है। अगस्त में भारत को तेल आपूर्ति के मामले में संयुक्त अरब अमीरात चौथे स्थान पर था जबकि कजाखस्तान कुवैत को पीछे छोड़ पांचवें नंबर पर आ गया। उसके बाद अमेरिका का स्थान है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रूस को पीछे छोड़कर सऊदी अरबिया देश का दूसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश बन गया है। तीन महीने पहले रूस ने सऊदी अरबिया को पीछे छोड़ा था। हालांकि इस दौरान भारत ने तेल उत्पाद देशों के संगठन (ओपेक) से तेल लेना भी कम कर दिया था और यह 59.8 फीसदी कम होकर 16 साल के निचले स्तर पर आ गया था। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। यह सऊदी अरबिया से हर दिन 863,950 बैरल (बीपीडी) कच्चा तेल आयात करता है।
विज्ञापन
जुलाई की तुलना में यह 4.5 फीसदी अधिक है। जबकि रूस से तेल खरीदी 2.4 फीसदी गिरकर 855,950 बैर प्रति दिन पर आ गई। ईरान अभी भारत को तेल आपूर्ति के रूप में पहले स्थान पर है। अगस्त में भारत को तेल आपूर्ति के मामले में संयुक्त अरब अमीरात चौथे स्थान पर था जबकि कजाखस्तान कुवैत को पीछे छोड़ पांचवें नंबर पर आ गया। उसके बाद अमेरिका का स्थान है।
विज्ञापन
चीन के बाद भारत सबसे बड़ा खरीदार
फरवरी में यूक्रेन के साथ युद्ध होने पर पश्चिमी देशों ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया था। इसके बाद चीन और भारत ने रूस से सस्ते में तेल खरीदना शुरू किया। पहले स्थान पर चीन के बाद भारत रूस से तेल खरीदने के मामले में दूसरे स्थान पर है। भारत का रूस से मासिक तेल आयात जून में शीर्ष पर पहुंचने के बाद से कम हो गया है। भारत को तेल आपूर्ति में अप्रैल से अगस्त के दौरान रूस का हिस्सा 16 फीसदी रहा था।
विज्ञापन
अगस्त में तेल आयात 5 माह के निचले स्तर पर
कुछ रिफाइनरीज के रखरखाव के कारण भारत का अगस्त में कच्चा तेल आयात 44.5 लाख बैरल प्रतिदिन था। जुलाई की तुलना में इसमें 4.1 फीसदी की कमी आई है। भारत में डीजल की मांग मानसून के दौरान कम रही इस वजह से भी पश्चिमी अफ्रीकन देशों से भारत को कम आयात करना पड़ा।