फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Saudi Arabia decision makes crude oil two percent costlier, one million barrels per day reduce oil production

Crude Oil: सऊदी अरब के फैसले से कच्चा तेल दो फीसदी महंगा, रोजाना दस लाख बैरल और घटाएगा तेल उत्पादन

Tue, 06 Jun 2023 06:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Jun 2023 06:01 AM IST
सार

सऊदी अरब ने यह घोषणा कच्चे तेल निर्यातक देशों के 13 सदस्यीय संगठन (ओपेक) और रूस के नेतृत्व में इसके 10 भागीदारों की बैठक के बाद की है। विश्लेषकों के मुताबिक, सऊदी के उत्पादन में कटौती का फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला है।

विज्ञापन
Saudi Arabia decision makes crude oil two percent costlier, one million barrels per day reduce oil production
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया भर में मंदी की आशंका के बावजूद कीमतों को बढ़ाने के लिए सऊदी अरब तेल उत्पादन में रोजाना दस लाख बैरल की और कमी करेगा। इससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें दो फीसदी उछल गईं और ब्रेंट क्रूड 78.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विज्ञापन


सऊदी अरब ने यह घोषणा कच्चे तेल निर्यातक देशों के 13 सदस्यीय संगठन (ओपेक) और रूस के नेतृत्व में इसके 10 भागीदारों की बैठक के बाद की है। विश्लेषकों के मुताबिक, सऊदी के उत्पादन में कटौती का फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला है। सऊदी अरब ने फैसला किया है कि वह साल 2024 तक प्रति दिन 5 लाख बैरल कटौती को आगे बढ़ाएगा। 
विज्ञापन


फैसले का यह होगा असर
अप्रैल में ओपेक के कई सदस्य उत्पादन में 10 लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक की कटौती करने पर सहमत हुए थे। वहीं, एक और कटौती भारत जैसे आयातक देशों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है, क्योंकि सस्ते क्रूड के बाद भारत में उम्मीद थी कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती होगी। ऐसे में भारत में ईंधन की कीमत समीक्षा में देरी होगी। भारत में 14 माह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। इस समय दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विप्रो के 12 हजार करोड़ के बायबैक को मंजूरी

आईटी कंपनी विप्रो के 12,000 करोड़ रुपये के शेयरों को फिर से खरीदने की बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। कंपनी 26.96 करोड़ शेयर 445 रुपये के भाव से खरीदेगी। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष में 11,350 करोड़ का फायदा हुआ था।

कंपनियों ने जुटाए 63,300 करोड़
शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों ने अप्रैल में 63,300 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें से 55,462 करोड़ डेट से और 7,816 करोड़ इक्विटी बाजार से जुटाए गए हैं। अप्रैल, 2022 में इक्विटी से 19,558 करोड़ व डेट से 14,750 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed