फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Samwad 2025 Lucknow: Three things to keep in mind while creating a portfolio for investment, Know Expert Tips

Samwad 2025: निवेश पोर्टफोलियो बनाते समय किन तीन बातों का रखें ध्यान, दिग्गजों ने क्या टिप्स दिए? यहां जानें

Mon, 21 Apr 2025 02:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 21 Apr 2025 02:18 PM IST
सार

Samwad 2025: लखनऊ में अमर उजाला संवाद के मंच पर भारतीय बाजार से जुड़े दिग्गजों ने बताया कि अपना निवेश पोर्टफोलियो तैयार करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि कंपनी के कैश फ्लो और रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट का कितना महत्व है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Samwad 2025 Lucknow: Three things to keep in mind while creating a portfolio for investment, Know Expert Tips
अमर उजाला संवाद 2025 - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में निवेश के लिए अपना पोर्टफोलियो बनाते वक्त किन बातों का ध्यान रखें? यह बाजार से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ा सवाल है। लखनऊ में आयोजित अमर उजाला संवाद के मंच पर भारतीय बाजार से जुड़े दिग्गजों ने इस प्रश्न का जवाब दिया। संवाद के दौरान व्हाइट ओक कैपिटल मैनेजमेंट के सीईओ आशीष सोमैया और कोटक म्यूचुअल फंड के सीईओ नीलेश शाह ने पोर्टफोलियो तैयार करने से जुड़े जरूरी टिप्स दिए। 

विज्ञापन

आशीष सोमैया ने बताया- कैसे तैयार करें निवेश पोर्टफोलियो?

पोर्टफोलिया तैयार करते हुए किन चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस बारे में बताते हुए आशीष सोमैया ने कहा कि किसी कंपनी का गवर्नेंस कैसा है, यह आम निवेशकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आप किसी भी कंपनी की प्रॉफिटैबिलिटी का एनालिसिस कर लीजिए, मगर यदि उसका गवर्नेंस सही नहीं है तो दिक्कत हो सकती है। सेठ तीसरे साल में चोरी करेगा, पांचवें साल में चोरी करेगा, यह निवेशक को पता नहीं होता। इसलिए कंपनी के गवर्नेंस पर ध्यान रखना जरूरी होता है।

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: Samwad 2025: सोना सर्वोच्च स्तर पर; निवेश सही या नहीं, सेंट्रल बैंक-भारतीय हाउसवाइव्स में क्या कनेक्शन? जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष ने बताया, " दूसरी महत्वपूर्ण चीज है कि म्यूचुअल फंड इंडेक्स से जुड़ा होता है। इसका कंप्टीशन इंडेक्स के होता है। यदि आप म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं करते हैं तो कम से कम इंडेक्स खरीद सकते हैं। इंडेक्स में हर तरीके की कंपनी है। यहां निवेशक को हाथ नहीं बांधना चाहिए कि ये खरीदेंगे, ये नहीं खरीदेंगे। इंडेक्स में ग्रोथ भी है, वैल्यू भी है। यहां लार्ज, मिड, स्मॉल सब कुछ है। अगर आपको लंबे समय में इंडेक्स को बीट करना है तो आपको हर तरीके का निवेश करना पड़ेगा।"
 


सौमैया के अनुसार तीसरी महत्वपूर्ण चीज है, यदि कोई कंपनी रिटर्न ऑन इन्वेस्टेड कैपिटल अपने कॉस्ट ऑफ कैपिटल से ज्यादा नहीं बनाती है उसका कोई फ्यूचर नहीं है। हमेशा फ्री कैश फ्लो रिटर्न कॉस्ट ऑफ कैपिटल से ऊपर होना चाहिए और कंपनी का मैनेजमेंट व गवर्नेंस अच्छा होना चाहिए। कंपनी की फ्यूचर कैश फ्लो भी मजबूत होनी चाहिए। सोमैया ने बताया कि हम बाजार में निवेश के लिए इन तीन चीजों पर सबसे अधिक ध्यान देते हैं।

ये भी पढ़ें: Samwad 2025: निवेश कैसा हो? अमर उजाला संवाद के मंच पर दिग्गजों ने सचिन-सौरव के उदाहरण से समझाया, आप भी जानिए

'अपुनइच भगवान है' जैसा सोचना बाजार में जोखिम भरा: आशीष सोमैया

कार्यक्रम के दौरान व्हाइट ओक कैपिटल मैनेजमेंट के सीईओ आशीष सोमैया ने कहा कि जब भी बाजार में वर्तमान जैसे हालात बनते हैं तो हमें इसका फायदा मिलने की उम्मीद होती है। फिलहाल बाजार में दो दिग्गज भिड़े हुए हैं। हमें उनकी लड़ाई का फायदा मिलेगा। एफआईआई की बिकवाली पर आशीष ने कहा कि इस गिरावट के बावजूद हमारे बाजार का रुझान सुधरेगा।



मंदी की आशंका पर आशीष ने कहा कि 'निगाहें मंजिल पर थीं, गिरे और गिरकर संभलते रहे, हवाओं ने बहुत कोशिश की, पर चिराग आंधियों में भी जलते रहे।' बाजार गिरेगा लेकिन फिर उठेगा। हमे करेक्शन का लाभ उठाना चाहिए। उसी अनुसार रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग तब पैसा लगाते हैं जब बहुत कॉन्फिडेंस महसूस करते हैं। आशीष सोमैया के अनुसार आपके वर्तमान विश्वास का आपके भविष्य के रिटर्न से कोई लेनादेना नहीं होता। जब आप 'अपुनइच भगवान है' जैसा सोचने लगते हैं, तो गिरावट का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में गिरे बाजार में निवेश का अधिक मौका होता है।

ये भी पढ़ें: Samwad 2025: 'पैसा जरूरी नहीं है यह कहने से पहले पैसा कमा लें', लखनऊ में संवाद के मंच पर बोले बाजार के दिग्गज

बाजार में दूसरे पर भरोसा करना सबसे बड़ी गलती: नीलेश शाह

संवाद के दौरान कोटक म्यूचुअल फंड के सीईओ नीलेश शाह ने कहा, "पैसे के बारे में कहा गया है कि पैसों के पीछे मत भागना, पैसा हाथ का मैल है, पैसे से सबकुछ नहीं खरीदा जा सकता है। पर जब मैं बाजार में आया तो वॉरेन बफेट की एक बात पता चली। वे कहते हैं पैसा जरूरी नहीं है यह कहने से पहले पैसा बना लेना जरूरी है।" शाह ने बताया कि किसी कंपनी में निवेश के पहले उसके कैश फ्लो की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है।



नीलेश शाह ने कहा कि बाजार में दूसरे पर भरोसा सबसे बड़ी गलती है। खुद के रिसर्च के आधार पर निवेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्र के साथ-साथ निवेश का रुख भी बदल जाता है। आजकल बाजार मनोविज्ञान के आधार पर काम कर रहा है। गीता पढ़ने की जरूरत है। उससे मनोविज्ञान से जुड़ी बारीकी समझ में आती है। सोने में निवेश पर उन्होंन कहा कि इसमें निवेश जरूरी है। लोग सोना खरीदते हैं फिर बेचते नहीं है। रैली के बाद इसमें गिरावट जरूर आएगी पर निवेश किया जा सकता है। अशीष ने सोने में रैली पर कहा कि पिछले घोड़े की तेजी पर भरोसा नहीं करना चाहिए, नया घोड़ा ढूंढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed