फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Samwad 2025 Amar Ujala Samvad Union Minister of State Jitin Prasad Speech, Know What He Said

Samwad 2025: 'यूपी डबल इंजन की सरकार का रोल मॉडल', अमर उजाला संवाद के मंच पर बोले जितिन प्रसाद

Thu, 17 Apr 2025 12:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 17 Apr 2025 12:02 PM IST
सार

Amar Ujala Samwad: अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम 'संवाद' का मंच 17 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सजा। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने क्या कहा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Samwad 2025 Amar Ujala Samvad Union Minister of State Jitin Prasad Speech, Know What He Said
जितिन प्रसाद - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम 'संवाद' का मंच 17 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सजा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू हुए और प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने क्या कहा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

यूपी बड़ी चीजें करने के लिए तैयार: जितिन प्रसाद

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने अमर उजाला के मंच पर कारोबार और निर्यात बढ़ाने की चुनौतियों पर बात की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लखनऊ भारतीय राजनीति में खास महत्व रखता है। लखनऊ से मेरा बहुत अहम नाता रहा है। लखनऊ की एक अलग ही हवा है। यहां के लोग, यहां का खाना और यहां की बारीकियां यहां आकर ही पता चलती है। यहां आते ही हवा बदल जाती है।  केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार क्या है? केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि यूपी डबल इंजन की सरकार का रोल मॉडल है। उन्होंने कहा कि यूपी बड़ी चीजें करने के लिए तैयार है। हमने बड़े बदलाव किए हैं। कुंभ के आयोजन से यूपी की एक अलग पहचान बनी है। सेमीकंडक्टर के मामले में हम आगे बढ़ रहे हैं। हम डिस्प्ले चिप पर काम कर रहे हैं। यूपी की धरती पर इसका निर्माण होगा। सरकार इसके निर्माण में 50% से अधिक का योगदान देगी।

विज्ञापन




एक सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की कोशिश है कि नौजवान पीढ़ी को हर सहायता मुहैया कराई जाए। इस दौरान उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत टैलेंट कैपिटल है। उनके लिए सरकार सकारात्मक माहौल मुहैया कराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार बहुत ही संवेदनशील है। सरकार अपनी कान और अपनी आंख खुली रखे हुए है और बदलावों के अनुसार नई-नई रणनीतियां बना रही है। सरकार युवाओं को दिशा देने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआई पर क्या बोले जितिन प्रसाद?

एआई पर जितिन प्रसाद ने कहा कि सरकार के विजन में एआई की टॉप प्रायोरिटी है। सीधे पीएम इसे मॉनिटर करते हैं। दस हजार करोड़ की राशि का प्रबंध सिर्फ एआई मिशन के लिए किया गया है। एआई के लिए डेटा बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस दौरान जैम की भी चर्चा की। जिसमें जे का मतलब जनधन खाता है। ए का मतलब आधार और एम का मतलब मोबाइल फोन हैं। ये सभी एक डेटा के रूप में भारत की पूंजी का निर्माण करते हैं। सरकार एआई मिशन पर तन्मयता के साथ काम कर रही है। भारत में भी घर-घर में गैस चूल्हा जल रहा है। भारत के प्रति धारणा को बदलने की जरूरत है। मोदी जी का नेतृत्व देश में और योगी जी का नेतृत्व प्रदेश में ठोस रणनीति के साथ काम कर रही है। हम वर्ल्ड क्लास एलएलएम मॉडल विकसित करेंगे। एआई सिर्फ भाषणों में न रहे, हमारी यह चेष्टा है। हम इसका कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में इस्तेमाल करना चाहते हैं ताकि इसका आम लोगों को लाभ मिले। 

जितिन प्रसाद बोले- विपक्ष के पास कोई विजन नहीं

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहिन है। उनके पास कोई विजन नहीं है। यूपी की पहचान बदली है इसे पूरे विश्व ने देखा है, विपक्ष को यह नहीं दिख रहा है तो यह उनके विजन की गलती है। कानून अपना काम कर रहा है। कानून सबके लिए समान है। जो काम हो रहे हैं, उससे पूरे विश्व के सामने भारत का डंका बज रहा है। यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सिर्फ बातें नहीं होती बल्कि काम की बातें होती है। यहां कोई यह नहीं सोच सकता कि हम नहीं होंगे तो काम नहीं होगा। यहां की सोच है कि यदि आप काम करते हैं तो आप पद के लायक हैं और एक दिन आप आगे बढ़ेंगे।

कांग्रेस के बारे में क्या बोले जितिन प्रसाद?

प्रसाद ने कांग्रेस के बारे में कहा कि उनके पास कोई वैकल्पिक सोच नहीं है। वहां रहते हुए आप जनसेवा का काम नहीं कर सकते हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस जनता की भावनाओं को रिप्रेजेंट नहीं कर रही है, इसलिए उन्हें हर जगह हार का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस और भाजपा में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा के पास एक अलग विजन है, जनाधार है, एक व्यापक संगठन है। सभी लोगों के लिए अवसर है। नए नेतृत्व पैदा करने की पार्टी के पास क्षमता है। भाजपा देश में नया नेतृत्व देने में सक्षम है। कांग्रेस के पास ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जो विभाजन की बात करते हैं वे कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जब वोट देने की बात होगी तो लोग देश में मोदी जी को और प्रदेश में योगी जी को ही चुनेंगे।

आइए जानते हैं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रदान के बारे में

जितिन प्रसाद का जन्म 29 नवंबर 1973 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। उनके पिता जितेंद्र प्रसाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपाध्यक्ष थे। जितिन ने अपनी स्कूली शिक्षा दून स्कूल, देहरादून और शेरवुड कॉलेज नैनीताल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक और इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली से एमबीए किया। 

पिता और दादा थे कांग्रेस के कद्दावर नेता 

जितिन प्रसाद के पिता और दादा दोनों ही कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। जितिन प्रसाद के पिता जितेंद्र प्रसाद राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव के सलाहकार के साथ-साथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे। जितिन प्रसाद के पिता को कांग्रेस का थिंक टैंक कहा जाता था। 

कांग्रेस से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर

जितिन प्रसाद 2001 में सक्रिय राजनीति में आए। वह 2004 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार शाहजहांपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते। 2008 में केंद्रीय इस्पात मंत्री बने। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में लखीमपुर की धौरहरा सीट से सांसद चुने गए थे। जितिन प्रसाद यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रहे। इसके बाद 2014 का लोकसभा, 2017 का विधानसभा और 2019 का लोकसभा चुनाव वे हार गए। साल 2021 में जितिन प्रसाद कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

2022 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री बने

साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जितिन प्रसाद को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भेजा। प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी तो जितिन प्रसाद को योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाया गया। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से भाजपा ने मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन को दिया। यहां से चुनाव जीतकर वह फिर सांसद बने।  

10 वर्षों बाद केंद्रीय कैबिनेट में की वापसी

जितिन प्रसाद ने एक दशक के बाद केंद्रीय कैबिनेट में वापसी की। इससे पहले मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में जितिन प्रसाद सबसे युवा मंत्रियों में से एक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में जितिन प्रसाद केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं। 

जानें क्रार्यक्रम में बारे में जरूरी बातें

'संवाद' की शुरुआत गुरुवार को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ इस दौरान श्रोताओं से रू-ब-रू हुए। शुक्रवार को कार्यक्रम से जुड़े अगले सत्र का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed