बाजार पर धाक जमाने के लिए फिर आ रहा गैलेक्सी नोट 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैमसंग ने सुरक्षा कारणों से गैलेक्सी नोट 7 को बाजार से वापस लेने के बाद दक्षिण कोरिया में इसकी बिक्री दोबारा शुरू कर दी है। वहीं सैमसंग, यूरोप में इसे 28 अक्टूबर से बाजार में फिर उतारेगा।
कंपनी ने चार्जिंग के बाद या दौरान गैलेक्सी नोट 7 में विस्फोट की खबरें मिलने के बाद ग्राहकों से इसे वापस लौटाने को कहा था।
कंपनी ने कहा कि फोन के आग पकड़ने के पीछे बैटरी की समस्याएं थी।सैमसंग बाजार से इसे वापस लेने से पहले पूरी दुनिया में इसके 25 लाख सेट बेच चुका था।
विमान में सैमसंग ले जाने की मिली इजाजत
दक्षिण कोरिया में बेचे गए फोन में से 80 फीसदी बदलने के लिए वापस ले लिए गए थे। कंपनी के सूत्रों के मुताबिक यूरोप और उत्तरी अमेरिका में ये आंकड़ा कम है, लेकिन फिर भी ये 50 फीसदी से अधिक रहा।
वहीं भारत की बात की जाए तो भारत में भी डीजीसीए ने नोट सीरिज के सैमसंग फोन को विमान में ले जाने की इजाजत दे दी है। गौरतलब है कि इंडिगो के विमान में सैमसंग नोट 2 के फटने के बाद विमान में सैमसंग फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई थी।
सैमसंग के अंदर के लोग बताते हैं कि हैंडसेट वापस करने वाले 95 फीसदी लोग सैमसंग मॉडल को लेना ही जारी रख रहे हैं। इसे वह ग्राहकों की बड़ी वफादारी कहते हैं। हालांकि इस पूरे मसले की वजह से एप्पल के खिलाफ अपनी योजनाबद्ध लांचिंग में सैमसंग पीछे रह गया है।