फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Samsung manipulated import components avoid tariffs, govt demands Rs 5154 crore including penalty

Samsung: सैमसंग ने टैरिफ से बचने के लिए कलपुर्जों के आयात में की हेराफेरी, सरकार ने मांगे 5154 करोड़ रुपये

Wed, 26 Mar 2025 06:15 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Mar 2025 06:15 AM IST
सार

Samsung: सैमसंग ने टैरिफ से बचने के लिए कलपुर्जों के आयात में की हेराफेरी, सरकार ने मांगे 5154 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Samsung manipulated import components avoid tariffs, govt demands Rs 5154 crore including penalty
Samsung - फोटो : Samsung

विस्तार

भारत सरकार ने सैमसंग व उसके अधिकारियों से 60.1 करोड़ डॉलर (करीब 5,154 करोड़ रुपये) की मांग की है। आरोप है कि कंपनी ने देश में प्रमुख दूरसंचार उपकरणों के आयात पर टैरिफ से बचने के लिए हेराफेरी की थी। यह मांग भारत में सैमसंग के पिछले साल के 95.5 करोड़ डॉलर के शुद्ध लाभ का बड़ा हिस्सा है।

विज्ञापन


कंपनी नेटवर्क विभाग के जरिये दूरसंचार उपकरणों का आयात करती है। कंपनी को मोबाइल टावरों में उपयोग किए जाने वाले महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन कलपुर्जे पर 10 या 20 फीसदी के टैरिफ से बचने के लिए आयात को गलत तरीके से वर्गीकृत करने पर 2023 में चेतावनी दी गई थी। सैमसंग ने कलपुर्जों का आयात कर जियो को बेचा। सैमसंग की जांच 2021 में तब शुरू हुई जब कर निरीक्षकों ने मुंबई व गुरुग्राम में कार्यालयों की तलाशी में दस्तावेज, ईमेल व उपकरण जब्त किए।
विज्ञापन


कंपनी ने सरकारी खजाने को चूना लगाया
सीमा शुल्क आयुक्त सोनल बजाज ने आदेश में कहा, सैमसंग ने कानूनों का उल्लंघन किया है और सीमा शुल्क प्राधिकरण के समक्ष झूठे दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। लाभ बढ़ाने के लिए सैमसंग ने सरकारी खजाने को चूना लगाया। कंपनी ने व्यावसायिक नैतिकताओं और उद्योग मानकों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Telecom: भविष्य में महंगी होती रहेंगी दूरसंचार सेवाएं, फिर टैरिफ बढ़ाएंगी कंपनियां; रिपोर्ट में दावा

यह है कलपुर्जे वाला विवाद
सैमसंग विवाद रिमोट रेडियो हेड के आयात पर केंद्रित है। यह एक रेडियो फ्रीक्वेंसी सर्किट है जो छोटे आउटडोर मॉड्यूल में संलग्न होता है। यह 4जी दूरसंचार प्रणालियों का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। 2018 से 2021 तक सैमसंग ने कोरिया व वियतनाम से 78.4 करोड़ डॉलर के कलपुर्जों के आयात पर कोई बकाया नहीं चुकाया।

इस आदेश के बाद कंपनी ने कहा, उसने भारतीय कानूनों का पूरी तरह से पालन किया है। हम कानूनी विकल्पों का आकलन कर रहे हैं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed