फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sam altman could reinstate in openai some investors pressurized board members chatgpt

OpenAI: सैम आल्टमैन की ओपनएआई में हो सकती है वापसी, कई निवेशक बना रहे बोर्ड सदस्यों पर दबाव

Sun, 19 Nov 2023 09:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Nov 2023 09:00 AM IST
सार

सैम आल्टमैन को पद से हटाने के बाद कंपनी के कई कर्मचारी नौकरी से इस्तीफा  दे चुके हैं। इनमें ओपनएआई के सह-संस्थापक ग्रेग ब्रोकमैन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Sam altman could reinstate in openai some investors pressurized board members chatgpt
सैम आल्टमैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओपनएआई के कई निवेशक सैम आल्टमैन के समर्थन में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओपनएआई के कुछ निवेशक बोर्ड सदस्यों पर दबाव बना रहे हैं कि वह सैम आल्टमैन को सीईओ पद से हटाने का फैसला वापस लें। जो निवेशक बोर्ड सदस्यों पर दबाव बना रहे हैं, उनमें थ्राइव ग्लोबल का नाम सामने आ रहा है। थ्राइव ग्लोबल ओपनएआई के सबसे बड़े निवेशक माइक्रोसॉफ्ट से भी बात कर रहा है। 
विज्ञापन


सैम आल्टमैन की विदाई से निवेशक भी हैरान
सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सैम आल्टमैन भी ओपनएआई में वापस आने के लिए तैयार हैं और इसकी संभावना इसलिए भी है क्योंकि मौजूदा बोर्ड के सदस्य अगर अपने पदों से हट जाते हैं तो सैम आल्टमैन की वापसी की संभावना बन सकती है। हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं है और सिर्फ पर्दे के पीछे से बातचीत हो रही है। इसे लेकर माइक्रोसॉफ्ट, थ्राइव ग्लोबल या ओपनएआई की तरफ से ही कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। सैम आल्टमैन को ओपनएआई के सीईओ पद से हटाने के लिए बोर्ड सदस्यों को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है और अचानक से सैम आल्टमैन की विदाई से निवेशकों के साथ ही खुद आल्टमैन भी हैरान बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


आल्टमैन के समर्थन में कई कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी
बता दें कि सैम आल्टमैन को पद से हटाने के बाद कंपनी के कई कर्मचारी नौकरी से इस्तीफा  दे चुके हैं। इनमें ओपनएआई के सह-संस्थापक ग्रेग ब्रोकमैन भी शामिल हैं और ऐसी चर्चाएं हैं कि आने वाले दिनों और लोग भी नौकरी छोड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर सैम आल्टमैन की वापसी नहीं होती है तो वह संभव है कि आल्टमैन अपना कोई नया वेंचर शुरू कर लें। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नादेला सैम आल्टमैन के संपर्क में हैं और वह साफ कर चुके हैं कि वह सैम आल्टमैन के अगले कदम में उन्हें पूरा समर्थन देंगे। सैम आल्टमैन को अचानक से पद से हटाने से नादेला भी हैरान बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed