फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sales of luxury homes increased three times in 5 years; 17 percent decline in sales of affordable houses

रिपोर्ट: लग्जरी घरों की बिक्री 5 साल में तीन गुना बढ़ी; किफायती मकानों की बिक्री में 17 फीसदी की आई गिरावट

Sat, 11 May 2024 05:02 AM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 11 May 2024 05:02 AM IST
सार

एनारॉक की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी-मार्च में शीर्ष सात शहरों में कुल 1.30 लाख घर बिके हैं। इनमें 27,070 मकान यानी 21 फीसदी लग्जरी रहे हैं। सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 15,645 मकानों की बिक्री हुई है, जो कुल बिक्री का 39 फीसदी है।

विज्ञापन
Sales of luxury homes increased three times in 5 years; 17 percent decline in sales of affordable houses
Home - फोटो : istock

विस्तार

देश में महंगे मकानों की मांग में जबरदस्त तेजी आ रही है। पिछले पांच साल में लग्जरी घरों की बिक्री सात फीसदी से तीन गुना बढ़कर 21 फीसदी पर पहुंच गई है। सस्ते मकानों की बिक्री 37 फीसदी से 17 फीसदी घटकर 20 फीसदी पर आ गई है।

विज्ञापन


एनारॉक की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी-मार्च में शीर्ष सात शहरों में कुल 1.30 लाख घर बिके हैं। इनमें 27,070 मकान यानी 21 फीसदी लग्जरी रहे हैं। सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 15,645 मकानों की बिक्री हुई है, जो कुल बिक्री का 39 फीसदी है। इनकी कीमत 1.5 करोड़ से पांच करोड़ रुपये के बीच रही है। 2024 की पहली तिमाही में शीर्ष-7 शहरों में लगभग 1,10,860 घर लॉन्च हुए। 28,020 मकान (25 फीसदी) लग्जरी थे। सिर्फ 19,980 यानी 18 फीसदी सस्ते वाले मकान थे। पांच साल पहले 2019 की समान अवधि में इन शहरों में 70,480 घर बने। तब सस्ते मकानों की हिस्सेदारी 44 फीसदी थी। लग्जरी का सिर्फ 9 फीसदी हिस्सा था।  
विज्ञापन


कोरोना के बाद से बड़े घर की मांग बढ़ी
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना के बाद सस्ते मकानों की मांग कम हो गई। अब लोग बड़े घर तलाश रहे हैं। यही कारण है कि ऐसे मकानों की कीमतें भी बढ़ी हैं। 

इन शहरों में बिके इतने घर

शहर बिक्री
एनसीआर  15,645
एमएमआर  42,930
हैदराबाद  19,660
बंगलूरू  17,785
पुणे        22,990
चेन्नई 5,510
कोलकाता  5,650
देशभर में 1.30 लाख


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed