फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sale of houses priced at Rs 4 crore and above increased by 27 percent

Sales: चार करोड़ व अधिक कीमत वाले मकानों की बिक्री 27 फीसदी बढ़ी, सीबीआरई की रिपोर्ट में मिली जानकारी

Fri, 19 Jul 2024 05:48 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 19 Jul 2024 05:48 AM IST
सार

देश के सात प्रमुख शहरों में चार करोड़ या इससे अधिक कीमत वाले मकानों की बिक्री में 27 फीसदी इजाफा हुआ है। सीबीआरई की रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली छमाही में प्रमुख सात शहरों में साढ़े आठ हजार लग्जरी घर बिके हैं।

विज्ञापन
Sale of houses priced at Rs 4 crore and above increased by 27 percent
मकानों की इमारत की - फोटो : Istock

विस्तार

मजबूत मांग के कारण देश के सात प्रमुख शहरों में इस साल की पहली छमाही (जनवरी-जून) में चार करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले लग्जरी मकानों की बिक्री सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 8,500 इकाई पहुंच गई। जनवरी-जून, 2023 में इन शहरों में कुल 6,700 लग्जरी मकान बिके थे। रियल एस्टेट कंसल्टेंट सीबीआरई ने बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में कहा, लग्जरी मकानों की सबसे ज्यादा बिक्री तीन शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और हैदराबाद में हुई है। कुल 8,500 बिके मकानों में इन शहरों की हिस्सेदारी करीब 84 फीसदी रही है।  
विज्ञापन


बिक्री बढ़ने की प्रमुख वजह: सीबीआरई के सीईओ-चेयरमैन अंशुमान मैगजीन ने कहा, लग्जरी मकानों की बिक्री बढ़ने की प्रमुख वजह है कि लोग ऐसा घर खरीदना चाहते हैं, जो उनकी समृद्ध जीवनशैली के हिसाब से हो। इस साल के बाकी समय में आवासीय बाजार में मजबूत गति की उम्मीद है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में बिके सर्वाधिक मकान
जनवरी-जून में दिल्ली-एनसीआर में सर्वाधिक 3,300 लग्जरी मकान बिके। यह सालाना आधार पर 14 फीसदी ज्यादा है। मुंबई में भी बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 2,500 इकाई पहुंच गई। हैदराबाद में बिक्री 44 फीसदी बढ़कर 1,300 इकाई पहुंच गई। चेन्नई और कोलकाता में क्रमशः 100 व 200 मकान बिके। पुणे में बिक्री 450 फीसदी की बड़ी तेजी के साथ 1,100 इकाई पहुंच गई। बंगलूरू में बिक्री शून्य रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल एस्टेट: अप्रैल-जून में 1.56 अरब डॉलर के सौदे 
रियल एस्टेट क्षेत्र में अप्रैल-जून, 2024 में 1.56 अरब डॉलर के 19 सौदे हुए। यह आंकड़ा पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च) के 20 करोड़ डॉलर से आठ गुना अधिक है। ग्रांट थॉर्नटन ने रिपोर्ट में कहा, इस साल की दूसरी तिमाही में भारतीय रियल्टी बाजार ने जोरदार गतिविधियां दिखाई है। इस तेजी में चार बड़े मूल्य के सौदों की बड़ी भूमिका है।  

इस अवधि में निजी इक्विटी सौदों का मूल्य 8.5 गुना होकर 143.9 करोड़ डॉलर पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 16.8 करोड़ डॉलर था।

टियर-2 शहरों में 94% तक बढ़े मकानों के दाम
मकानों की ऊंची मांग की वजह से चार वर्षों में शीर्ष-30 टियर-2 शहरों में मकानों के दाम 94 फीसदी तक बढ़े हैं। डाटा विश्लेषक कंपनी प्रॉपइक्विटी ने 2023-24 के परियोजनाओं के औसत पेशकश मूल्य की तुलना 2019-20 की दरों से की है। 


 24 मझोले बाजारों में कीमतें दोहरे अंकों में बढ़ी है। इनमें शीर्ष-10 बाजारों में दाम 54 से 94 फीसदी तक बढ़े हैं। 6 शहरों में मूल्य वृद्धि इकाई अंक में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed