फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Salary may increase by 10 percent this year says survey

सर्वे: इस साल 10 फीसदी तक बढ़ सकता है वेतन, कोरोना से नहीं पड़ेगा कारोबार पर असर

Sat, 29 Jan 2022 02:27 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Jan 2022 02:27 AM IST
सार

बाजार से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन में इजाफा कारोबार के प्रदर्शन, इंडस्ट्री मैट्रिक्स और बेंचमार्क ट्रेंड्स पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
Salary may increase by 10 percent this year says survey
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

महामारी के बावजूद इस साल नौकरीपेशा कर्मचारियों का वेतन बढ़कर महामारी पूर्व स्तर पर पहुंच सकता है। खास बात है कि कंपनियां प्रतिभाओं को बनाए रखने के लिए कई तरह की सुविधाएं दे रही हैं।

विज्ञापन


कॉर्न फेरी इंडिया के सर्वे के मुताबिक, 2022 में कर्मचारियां का वेतन औसतन 9.4 फीसदी बढ़ सकता है। 2021 में औसत वेतन वृद्धि 8.4 फीसदी रही थी, जबकि 2019 में यह आंकड़ा औसतन 9.25 फीसदी रहा था। 
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, देश के ज्यादातर काबोरारियों का मानना है कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा। इस बीच, महामारी के प्रभावित 2020-21 के बाद कंपनियां चालू वित्त वर्ष में बेहतर नतीजे घोषित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन में इजाफा कारोबार के प्रदर्शन, इंडस्ट्री मैट्रिक्स और बेंचमार्क ट्रेंड्स पर निर्भर करेगा। उधर, 40 फीसदी कर्मचारी सक्रिय रूप से नई नौकरियों की तलाश में हैं। 

टेक कंपनियों में सबसे ज्यादा वृद्धि
सर्वे के मुताबिक, इस साल टेक कंपनियां सबसे ज्यादा 10.5 फीसदी वेतन बढ़ा सकती हैं। इसके बाद लाइफ साइंस में 9.5 फीसदी, सेवा, वाहन और रसायन कंपनियों में 9 फीसदी तक बढ़ोतरी की उम्मीद है।


इस बीच, सर्वे में शामिल 786 कंपनियों में 60 फीसदी ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम की वजह से वे कर्मचारियों को वाई-फाई कवरेज भत्ता दे रही हैं। वहीं, 10 फीसदी कंपनियां यात्रा भत्ता को कम करने या खत्म करने की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed